Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

यूपी निवेश मित्र क्या है: ऑनलाइन पंजीकरण, niveshmitra.up.nic.in Registration & Login

UP Nivesh Mitra:- उत्तर प्रदेश निवेश मित्र एक प्रकार का सिंगल विंडो पोर्टल है इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियो की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के छोटे, मध्यम और बड़े व्यवसायिक और उद्यमियो को निवेश से सम्बन्धित विभागो से सुरक्षा, कानूनी मेट्रोलॉजी, पर्यावरण मुद्दे की मंजूरी एंव गैर आपत्ति प्रमाण पत्र कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाएगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल मे यूपी निवेश मित्र से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।



UP Nivesh Mitra

UP Nivesh Mitra

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के व्यापारियो की विभिन्न सुविधा के लिए निवेश मित्र पोर्टल को शुरू किया गया है। इस सिंगल विंडो पोर्टल पर राज्य के 20 सरकारी विभाग की लगभग 70 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा यूपी निवेश मित्र पोर्टल मे आवश्यक प्रमाण पत्रो की सूचीं, अनापत्ति प्रमाण पत्र NOC और लाइसेंस शामिल है। लाइसेंस, प्रमाणपत्रो और एनओसी का ऑनलाइन Third Party सत्यापन भी ऑनलाइन उपलब्ध है। इस पोर्टल पर आप निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राज्य को जो कोई भी इच्छुक लाभार्थी

इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह UP Nivesh Mitra Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन कर सकते है। राज्य मे व्यवसाय शुरू करने के लिए व्यवसाय कंपनी पंजीकरण और औपचारिकताओं को गति देना आवश्यक है राज्य सरकार नौकरी के अवसरो को बढ़ाने के लिए राज्य मे निवेश हेतु विशेष रूप से राज्य को आर्थिक विकास की ओर ले जाती है।

ई पड़ताल योजना

उत्तर प्रदेश निवेश मित्र के बारे मे जानकारी

आर्टिकलUP Nivesh Mitra
लॉन्च किया गयाराज्य सरकार द्वारा।
राज्यउत्तर प्रदेश।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के नागरिक।
उद्देश्यराज्य के व्यापारियो और उद्यमियो को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे- प्रमाण पत्रो की सूचीं, अनापत्ति प्रमाण पत्र, लाइसेंस उपलब्ध कराना।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://niveshmitra.up.nic.in/

UP Nivesh Mitra का उद्देश्य

निवेश मित्र ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पंजीकरण ऑनलाइन प्रस्तुत करने और अनुप्रयोगों को की ट्रेकिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक आधारित पारदर्शी प्रणाली के साथ उद्यमियो को सुविधा प्रदान करके सरल प्रक्रियाओं मे व्यवसायो को शुरू करने के उपाय प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश मे व्यवसाय शुरू करने के उद्योग व कंपनी पंजीकरण और औपचारिताओं को गति देना जरूरी है UP Nivesh Mitra के जरिए राज्य के व्यापारियो और उद्यामियो को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के विभिन्न सरकारी विभाग और स्टार्टअप उद्यमो के मध्य पारदर्शिता लाना है।

यूपी निवेश मित्र के अन्तर्गत आने वाली कुछ योजनाएं

  • MSME Scheme 2017
  • सिविल एविएशन पॉलिसी 2017
  • उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
  • आईटी एंव स्टार्टअप पॉलिसी 2017
  • यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2017
  • फिल्म पॉलिसी 2015
  • उत्तर प्रदे टूरिज्म पॉलिसी 2016
  • हैंडलूम, पावर लूम, सिल्क, टेक्सटाइल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017
  • यूपी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
  • इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड एंप्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2017

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

UP Nivesh Mitra Statistics

Registered User105173
Registered Enterprise131167
Application Received95047
Application Disposed87649
Query raised2103
In Progress department5295

उत्तर प्रदेश निवेश मित्र के लाभ एंव विशेषताएं

  • Nivesh Mitra Portal का लाभ यूपी के व्यापारियो और उद्यमियो को प्रदान किया जाएगा।
  • यह पोर्टल राज्य के उद्यमियो और व्यापारियो के लिए सिंगल विंडो पोर्टल के रूप मे कार्य करता है।
  • इस पोर्टल पर सभी सम्बन्धित सभी विभागो की प्रासंगिक जानकारी, सरकारी आदेश और प्रक्रिया प्रवाह प्रदान करता है।
  • आवेदक आवेदन की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते है।
  • यह आवेदको समय समय पर आवेदन की स्थिति को ट्रेक करने मे सक्षम करेगा।
  • राज्य के जो कोई भी नागरिक इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ प्राप्त करना चाहते है उनको सबसे पहले पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • एक बार दस्तावेज को मंजूरी देने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।
  • UP Nivesh Mitra Portal उत्तर प्रदेस के बीस सरकारी विभागो की 70 सेवाओं ऑनलाइन प्रदान करता है जो व्यवसायो और उद्योगो से सम्बन्धित है।
  • इस पोर्टल पर आपको सभी एनओसी और अनुमोदन मिल जाएगें।
  • यह पोर्टल निवेशको के लिए एक पारदर्शी, एकीकृत वन स्टॉप समाधान ऑनबोर्डिंग और सेवाओं की समयबद्ध डिलिवरी है।
  • निवेश मित्र पोर्टल सम्बन्धित विभागो के साथ सहज एकीकरण प्रदान करना है।
  • पूर्व स्थापना और पूर्व संचालन क्लीयरेंस अनुमोदन हेतु आवेदन करने के लिए कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म CAF का प्रावधान है।
  • इस पोर्टल की मदद से राज्य में व्यापार करने के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए उद्यमी अनुकूल अनुप्रयोग के रूप मे कार्य करता है।

UP Nivesh Mitra Portal की कार्य प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको निवेश मित्र पोर्टल पर स्वंय को पंजीकृत करना होगा।
  • इसके बाद आपको दूसरे चरण मे सम्बन्धित विभाग पर क्लिक करना है। जिसके तहत आप एनओसी के लिए आवेदन करना चाहते है।
  • सफल आवेदन के बाद आपको एप्लिकेशन ट्रैकिंग आईडी प्राप्त होगी।
  • यह एप्लिकेशन ट्रैकिंग आईडी आपको अपनी एप्लिकेशन प्रक्रिया की स्थिति को ट्रैक करने मे सक्षम करेगी।
  • फिर अगले चरण मे सम्बन्धित विभाग आपको आपके कारखाने, उद्योग आदि के भौतिक निरीक्षण के बाद अनुमोदन और एनओसी प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना

यूपी निवेश मित्र पर उपलब्ध सेवाएं

  • शहरी विकास और लोक निर्माण
  • खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन
  • हाउसिंग रजिस्ट्रार – फर्म सोसायटी और चिट्स
  • श्रम
  • शक्ति
  • विद्युत सुरक्षा
  • स्टाम्प और पंजीकरण
  • अग्नि सुरक्षा
  • राजस्व
  • उत्पाद शुल्क
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
  • बज़न और माप
  • जंगल
  • UPSIDC
  • नोएडा/ग्रेटर नोएडा।
  • यमुना एक्सप्रेसवें

UP Nivesh Mitra पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको निवेश मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
niveshmitra.up.nic.in
  • होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म मे Registration Here के विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
निवेश मित्र पोर्टल
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपके इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- entrepreneurs company name, entrepreneur name, mobile number and Email ID आदि दर्ज करना है।
  • सभी जाकनरी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रर्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप पेज पर जाकर लॉगिन कर सकते है
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

निवेश मित्र पोर्टल एंटरप्रेन्योर लॉगिन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको निवेश मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको एंटरप्रेन्योर लॉगिन के तहत अपना लॉगिन आईडी व पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप एंटरप्रेन्योर लॉगिन कर सकेगें।

इन्वेस्टर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी निवेश मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको इन्वेस्टर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। जिसमे आपको सर्च कैटेगरी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आप अपने मोबाइल नम्बर या ईमेल आईडी को सर्च कैटेगरी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर या ईमेल आईडी दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • प्राप्त ओटीपी को बॉक्स मे दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप इन्वेस्टर लॉगिन कर सकेगें।

शिकायत निवारण/प्रतिक्रिया प्रपत्र

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको Feedback का विकल्प मिलेगा।
  • आपको इस विकल्प मे से Grievance Redressal के विकल्प पर क्लिक करना है।
Nivesh Mitra Portal
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- Grievance Redressal, Feedback, Company, Association name का चयन करना है।
  • अब आपको Mobile number, Enter your suggestion, query, Problem, Subject, Topic of the Problem, Verification Code आदि को भरना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

अप्रूवल जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको नो योर अप्रूवल के विकल्प पर क्लिक करना है।
UP Nivesh Mitra Portal
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- आपका नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जिला सेक्टर आदि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप अपना अप्रूवल की जानकारी प्राप्त कर सकेगें।

डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की निवेश मित्र पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
UP Nivesh Mitra Portal
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आप आवेदन, ग्रीवेंस, फीडबैक, इंसेंटिव, तथा लैंड एलॉटमेंट की संख्याकी देख सकते है।

सम्पर्क विवरण-

Helpline Number- 0522-2238902, 2237582, 2237583

Email ID – nivesh.mitra-up@gov.in

FAQs

निवेश मित्र पोर्टल किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश मित्र पोर्टल लॉन्च किया गया है।

यूपी निवेश मित्र पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

निवेश मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://niveshmitra.up.nic.in/ है।

UP Nivesh Mitra Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए कितना शुल्क लगता है?

निवेश मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोई शुल्क नही देना होता है रजिस्ट्रेशन निशुल्क है।

Leave a Comment