Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना 2023: योगी सरकार दे रही साल में दो फ्री गैस सिलेंडर

UP Free Gas Cylinder Yojana:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य की गरीब व मध्यम परिवार की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करने के लिए यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी परिवारो को फ्री गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे इस इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। UP Free Gas Cylinder Yojana 2023 का लाभ प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारो को मिलेगा। आज हम आपको इस लेख मे यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अन्त तक अवश्य पढ़े।



UP Free Gas Cylinder Yojana 2023

UP Free Gas Cylinder Yojana 2023

मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे 17 अक्टुबर के दिन आयोजित की गई बैठक के दौरान खाद्य एंव पूर्ति विभाग द्वारा लाभार्थियो को फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए फ्री गैस सिलेंडर योजना को अन्तिम रूप दे दिया गया है। जल्दी ही इस योजना को कैबिनेट मे प्रस्तावित किया जाएगा। इसके बाद राज्य की लाभार्थी बहनो को जल्द से जल्द फ्री एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के लिए दिपावली से पहले ही रजिस्ट्रेशन करके फ्री गैस सिलेंडर प्रदान किये जाएगें। इसके लिए तैयारिया पूरी कर ली गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लाभार्थियो को वर्ष मे दो फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। इसी वादे को पूरा करने के लिए लाभार्थियो को फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए खाका तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा था कि साल मे दो बार यानी प्रथम बार दिवाली और दूसरी बार होली के अवसर पर फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएगें।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामUP Free Gas Cylinder Yojana 2023
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा।
राज्यउत्तर प्रदेश।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के नागरिक।
उद्देश्यनागरिको को साल मे दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाअभी ज्ञात नही।
आधिकारिक वेबसाइटशीघ्र आरम्भ की जाएगी।

UP Free Gas Cylinder Yojana 2023 का उद्देश्य

यूपी सरकार द्वारा आरम्भ की गई फ्री गैस सिलेंडर योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के मध्यम व गरीब वर्ग की महिलाओं को साल मे दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करना है। यह मुफ्त गैस सिलेंडर हर साल दीपावली और और होली के पर्व पर दिये जाएगें। ताकि राज्य के नागरिको को त्योहारो के अवसर पर कुछ राहत दी जा सके।

उत्तर प्रदेश मुफ्त शिक्षा योजना

उत्तर प्रदेश फ्री गैस सिलेंडर योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को शुरू किया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं साल मे दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किये जाएगें।
  • UP Free Gas Cylinder Yojana के तहत दिए जाने वाले मुफ्त गैस सिलेंडर दीपावली और होली के त्यौहारो पर दिए जाएगें।
  • इस योजना को लागू करने के लिए बजट मे 3301.74 करोड़ रूपेय का प्रावधान किया गया है।
  • फ्री गैस सिलेंडर योजना को इस बार दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करेगी।
  • जिसकी राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • जल्दी ही खाद्य एंव रशद विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। और इसको दिवाली से पहले ही पूरी कर लिया जाएगा।
  • यूपी की मुख्य सचिव ने योजना से सम्बन्धित प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है।
  • ताकि इस योजना जो जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
  • UP Free Gas Cylinder Yojana 2023 का लाभ राज्य के सीधे 1 करोड़ 75 लाख परिवारो को मिलेगा।
  • जिससे उनकी त्यौहारो के अवसर पर आर्थिक सहायता मिल सके।

Free Gas Cylinder Yojana 2023 की पात्रता

  • यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक गरीब व मध्यम परिवार से होना चाहिए।
  • उज्जवला गैस कनेक्शन धारक भी इस योजना के लिए पात्र होगें।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 

गैस सिलेंडर योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • गैस कनेक्शन पासबुक।
  • बैंक खाता।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

UP Free Gas Cylinder Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

हमने आपको पहले ही इस जानकारी से अवगत करा दिया है कि इस योजना मे आवेदन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने करना है। और किस प्रकार लाभार्थियो को एलपीजी गैस सिलेंडर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इन सभी के लिए खाका तैयार करके अधिकारिकयो को सौपा गया है। जिसे जल्दी ही कैबिनेट मे मंजूरी किया जाएगा। कैबिनेट मे मंजूरी प्राप्त होने के बाद ही सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत आवेदन किस प्रकार स्वीकृत किये जाएगें। जल्दी ही सरकार की ओर से कोई नई अपडेट आती है। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य अवगत कराएगें। तब तक आप हमारे इस आर्टिकल के से जुड़े रहे।

FAQs

Free Gas Cylinder Yojana के तहत कितने गैस सिलेंडर दिए जाएगें?

फ्री गैस सिलेंडर योजना के माध्यम से लाभार्थियो को एक वर्ष मे दो फ्री गैस सिलेंडर प्रदान किये जाएगें।

इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा कितनी बजट राशी निर्धारित की गई है?

Free Gas Cylinder Yojana के लिए सरकार द्वारा 3301.74 करोड़ रूपेय के बजट निर्धारित किया गया है।

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

UP Free Gas Cylinder Yojana को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू किया गया है।

UP Free Gas Cylinder Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

फ्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ उज्जवला गैस कनेक्शन धारक परिवारो को मिलेगा।

Leave a Comment