Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana:  हमारे देश की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा हमारी खुद की और हमारी देश की प्रगति में बहुत अहम किरदार निभाती है। शिक्षा के माध्यम से हम अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। हमारे भारत देश में लड़कों की तुलना में लड़कियां कम शिक्षित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ओर उत्तर प्रदेश की सभी लड़कियों को शिक्षा का लाभ देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना की शुरुआत की है। UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की गरीब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाने में मदद करेगी।



आज हम आपको इस लेख के द्वारा उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार उत्तर प्रदेश की सभी जातियों की लड़कियों को ग्रैजुएशन तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाएगी। जो लड़कियां गरीब परिवार से हैं और वह अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढा़ई पूरी नहीं कर पा सकी उन लड़कियों के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। अब इस योजना के तहत गरीब परिवार की लड़कियाँ भी ग्रेजुएशन तक पढ़ सकेंगी और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेगी। इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। सरकार उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्रैजुएट स्तर पर निशुल्क शिक्षा देने का प्रयास कर रही है।  सरकार ने इस योजना के लिए 21 करोड़ 12 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

 ये भी पढ़ेउत्तर प्रदेश मुफ्त शिक्षा योजना

Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana का मुख्य विचार

योजना का नामउत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना
किसके द्वारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईंउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
विभागउत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की गरीब लड़कियाँ
उद्देश्यउत्तर प्रदेश के सभी जातियों गरीब लड़कियों को ग्रैजुएशन तक शिक्षा प्रदान करना
बजट21 करोड़ 12 लाख रुपये
राज्यउत्तर प्रदेश
साल2023
आवेदन प्रक्रियाOffline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.upefa.com/upefaweb/

Uttar Pradesh Devi Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा शुरू की गई UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की लड़कियों को शिक्षित करना है।  इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी। जिससे कि वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी। उत्तर प्रदेश में ऐसी कई लड़कियां हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारणवर्ष अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी है, सरकार ने उन्हीं लड़कियों को देखकर इस निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की योजना को शुरू किया है। UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana से उत्तर प्रदेश की लड़कियों की दुर्दशा में बेहतरी आएगी और वह अपने जीवन को उज्ज्वल बना सकेंगी।

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के लाभ और विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना शुरू की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार उत्तर प्रदेश की सभी जातियों की लड़कियों को ग्रैजुएशन तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाएगी।
  • जो लड़कियां गरीब परिवार से हैं और वह अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढा़ई पूरी नहीं कर पा सकी उन लड़कियों के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।
  • अब इस योजना के तहत गरीब परिवार की लड़कियाँ भी ग्रेजुएशन तक पढ़ सकेंगी और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेगी।
  • इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana की मदद से वह लड़कियां सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।
  • सरकार उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्रैजुएट स्तर पर निशुल्क शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। 
  • सरकार ने इस योजना के लिए 21  करोड़ 12 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है।
  • लड़कियां इस योजना के अंतर्गत निशुल्क पढ़ाई प्राप्त कर अपना भविष्य उज्वल कर सकेंगी और अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकेंगी।

ये भी पढ़े – उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के लिए पात्रता मापदंड

जैसे कि आप सभी जानते हैं किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को उठाने के लिए उम्मीदवारों को उस योजना से संबंधित कुछ पात्रता मापदंडों को पूरा करना पड़ता है इसी प्रकार उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के तहत लड़कियों को लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा –

  • UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana का लाभ केवल लड़कियां ही प्राप्त कर सकेंगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • जिन लड़कियों का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है केवल वहीं लड़कियां इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका का बैंक खाता  होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जिनकी सहायता से वे आवेदन करने में सफल हो पाते हैं। उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने विद्यालय /विश्वविद्यालय /महा विद्यालय के प्रबंधकों से संपर्क करना होगा, इसके बाद प्रबंधक द्वारा छात्रा का इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया जायेगा।
  • इसके अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया को विद्यालय /विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय के प्रबंधक को द्वारा ही पूर्ण किया जाएगा।
  • फिर छात्रा का नाम रजिस्टर करके उसकी सारी  जानकारी उच्च शिक्षा विभाग को प्रदान की जाएगी।
  • फिर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इन सभी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
  • उसके बाद जो भी छात्राएं लाभंवित की जाने वाली है उनकी एक सूची तैयार की जाएगी।
  • इन सूची में जितनी भी बालिकाओं के नाम होंगे उन सभी बालिकाओं को UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के अंतर्गत मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।

इस योजना से जुड़े कुछ सवाल एवं जवाब

Que 1 – UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana किस राज्य में शुरू की गई है?

Ans 1 – UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है।

Que 2 – उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना का उद्देश्य क्या है?

Ans 2 – उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी जातियों के गरीब लड़कियों को ग्रैजुएशन तक पढ़ाना है।

Que 3 – इस योजना का लाभ किसको प्राप्त होगा?

Ans 3 – UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को प्राप्त होगा।

Leave a Comment