Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड PDF

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Apply Online | Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand Application Form | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म, डाउनलोड PDF, पात्रता

सरकार द्वारा बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए नई नई योजनाएं चलाई जाती है। इसी तरह झारखंड की सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है। इस योजना के अंतर्गत स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को झारखंड सरकार द्वारा सहायक राशि दी जाएगी। जिससे बेटिया आगे पढ़ सकेगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक है। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को 11 अक्टूबर को बालिका दिवस के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा शुरू किया गया है। हम आपको बता दें कि पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था। और 24 अगस्त 2022 को इस योजना के नाम में संशोधन प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत राज्य की गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 से लेकर 18 वर्ष तक आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। सरकार द्वारा बालिकाओं को पढ़ाई के लिए 40,000 रुपए की सहायक राशि दी जाएगी। Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के अंतर्गत लगभग 9 लाख बालिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा। यह राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Key Highlights

योजना का नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा
लाभार्थीगरीब परिवारों की बेटिया
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना है।
कुल किस्ते6 किस्ते
कुल राशि40,000 रूपये
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
साल2022
राज्यझारखंड
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंकआवेदन फॉर्म

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड का उद्देश्य

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। व उनक भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवार के लोग अपनी बेटियों को आगे नहीं पढा पाते हैं। और उनकी शादी कर देते हैं। जिस कारण उनके आगे पढ़ने का सपना अधूरा रह जाता है। इस योजना के माध्यम से राज्य में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। और बाल विवाह पर रोक लगेगी। अब गरीब परिवार की बेटियों को आगे पढ़ने के लिए किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। और बेटियां आगे पढ़ लिख कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेगी।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के लाभ

  • झारखंड सरकार द्वारा Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत गरीब परिवारों की बालिकाओं को आर्थिक सहायता 6 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • कक्षा 8 में प्रवेश करने पर 2,500 रूपये
  • कक्षा 9 में प्रवेश करने पर  2,500 रूपये
  • कक्षा 10 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये
  • कक्षा 11 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये
  • कक्षा 12 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की विशेषताएं

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को 11 अक्टूबर को बालिका दिवस के अवसर पर योजना की शुरुआत की गई।
  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana को शुरू किया गया है।
  • राज्य की गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 से लेकर 18 वर्ष तक आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
  • गरीब परिवारों की बालिकाओं को आर्थिक सहायता 6 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा बालिकाओं को पढ़ाई के लिए 40,000 रुपए की सहायक राशि दी जाएगी।
  • Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के अंतर्गत लगभग 9 लाख बालिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • यह राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2022 के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के लिए राज्य की गरीब परिवार की लड़कियां ही पात्र होगी।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए। जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • वह बालिकाएं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए पात्र नहीं होगी। जिनकी 18 वर्ष से पूर्व ही शादी कर दी जाती है।
  • बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
  • यदि कोई बालिका 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह कर लेती है। तो उस कन्या को 20,000 की एकमुश्त राशि नहीं दी जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता वितरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परीक्षा प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र जाकर आंगनवाड़ी सेविका से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • आंगनवाड़ी सेविका इस आवेदन पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करेगी।
  • इस प्रकार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment