Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Sathee Portal 2023-24: JEE एवं NEET की तैयारी निशुल्क करें, Online Registration

Sathee Portal:- दौस्तो- क्या आप भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे है और आर्थिक रूप से कमजोर है तो आपके सभी के लिए मुफ्त मे जेईई और नीट की तैयारी करने के लिए केन्द्र सरकार ने एक विशेष पोर्टल की शुरूआत की है। जिसका नाम Sathee Portal है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के लाखो अभ्यार्थियो को मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे साथी पोर्टल से सम्बन्धित मह्तवपू्र्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी NEET & JEE की मुफ्त कोचिंग की सुविधा का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



Sathee Portal

Sathee Portal 2023-24

केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा IIT कानपुर के साथ मिलकर साथी पोर्टल को शुरू किया गया है। Sathee Portal एक प्रकार का सेल्फ स्टडी प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल की मदद से गरीब व आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग न कर पा रहे विद्यार्थियो को निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पोर्टल पर सरकार द्वारा जेईई व नीट प्रोग्राम को शुरू किया गया है। इस कोर्स की अवधि 45 दिन की होगी। Sathee का पूरा नाम Self Assessment Test & Help for Entrance Exam है। इस पोर्टल की सहायता से तैयारी करने वाले विद्यार्थियो के लिए IITs व AIIMS से लाइव क्लासेस उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी सकेगें। केन्द्र सरकार ने सभी राज्य सरकारो से आग्रह किया है कि Sathee Portal की जानकारी सभी विद्यार्थियो तक पहुँचाएं ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सके।

प्रधानमंत्री समेकित शिक्षा योजना

साथी पोर्टल के बारे मे जानकारी

पोर्टल का नामSathee Portal 2023-24
लॉन्च किया गयाकेन्द्र सरकार द्वारा।
मंत्रालयकेन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय।
लाभार्थीदेश के JEE & NEET के विद्यार्थी
वर्ष2023-24
कोर्स की अवधि45 दिन
रजिस्ट्रेशन शुल्कनि:शुल्क
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://sathee.prutor.ai/

Sathee Portal का उद्देश्य

केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आरम्भ किया गया साथी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियो को नीट व जेईई की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराना है। क्योकिं देश मे अधिकतर विद्यार्थी ऐसे है जो अपनी आर्थिक स्थिति ठीन न होने के कारण वह अपनी नीट व जेईई की परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए कोचिंग नही ले पाते है। इसी को ध्यान मे रखते हुए भारत सरकार द्वारा Sathee Portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर विद्यार्थियो को मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही कोचिंग क्लासेस के साथ स्टडी मेटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियो को सभी बड़े बड़े शिक्षण संस्थानो से लाइन क्लासेस उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे गरीब विद्यार्थियो काफी लाभ होगा। और वह अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकेगें।

Pariksha Sangam Portal

साथी जेईई कोर्स क्या है?

Sathee JEE Course शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। एक क्रेश कोर्स है इस कोर्स की अवधि 45 दिन है। जिसमे अभ्यार्थियो को लाइव क्लासेंस, स्टडी मटेरियल, मॉक टेस्ट सीरीज, एनसीईआरटी हल सहित डाउट क्लियरिंग सेशन रखे जाएगें। इस कोर्स के अन्तर्गत पंजीकृत छात्र छात्राओं के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एंव NCERT पर आधारित क्लासेज उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 21 नवंबर 2023 से आरम्भ किये गए है। जो कोई भी इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीकरण करना चाहते है। वह ऑनलाइन के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है। और अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते है। साथी जेईई करने के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। इस कोर्स मे रजिस्टर करने के लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी दर्ज करना है। और रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करना है।

Sathee NEET Course क्या है?

साथी नीट कोर्स के अन्तर्गत मेडिकल की तैयारी करने वाले विद्यार्थियो के लिए भारत सरकार ने फ्री क्रेश कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स के तहत देश के विशेष आईटीआई शिक्षण संस्थान मे पढाने वाले शिक्षको की क्लासेस उपलब्ध करायी जाएगी। जिसमे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व एनसीईआरटी पर आधारित क्लासेज उपलब्ध करायी जाएगी। इस कोर्स को शुरू करने की तिथि अभी निर्धारित नही की गई है। साथी नीट कोर्स के बारे मे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए Click Here

साथी पोर्टल की पात्रता

  • अभ्यार्थी भारतीय मूल निवासी होना चाहिए।
  • 12वीं के बाद जो विद्यार्थी JEE व NEET की तैयारी करना चाहते है वह सभी पात्र होगे।

PM YASASVI Scheme

Sathee Portal 2023-24 पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आभ्यार्थी को साथी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Sathee Portal 2023-24
  • होम पेज पर आपको निचे दो विकल्प मिलेगें- Sathee NEET / Sathee JEE
  • आपको अपने अनुसार किसी एक विकल्प को चुनना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेगें।

FAQs

Sathee Portal क्या है?

Sathee Portal को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा IIT कानपुर के साथ मिलकर साथी पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से गरीब व आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग न कर पा रहे विद्यार्थियो को निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

साथी पोर्टल का लाभ किन विद्यार्थियो को मिलेगा?

साथी पोर्टल का लाभ देश के JEE और NEET की परिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियो को प्राप्त होगा।

Sathee का पूरा नाम क्या है?

Sathee का पूरा नाम Self Assessment Test & Help for Entrance Exam है।

साथी पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

साथी पोर्टल का उद्देश्य देश के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियो को नीट व जेईई की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment