Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना: देसी गाय खरीदें और पाएं ₹40 हजार

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पशुपालक को बढ़ाने के लिए प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत किसानों को सरकार द्वारा स्वदेशी नस्ल की गाय पालने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।



अगर आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और एक पशुपालक है तो आप Mukhyamantri Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे योजना के लाभ एवं विशेषताएं, योजना का उद्देश्य, पात्रता मापदंड और योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया।

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana 2023

प्रगतिशील पशुपालक योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 24 जून 2023 को की है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पशुपालकों को उन्नत नस्ल एवं उच्च उत्पादकता वाली देसी गायों को पालने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। सरकार डेयरी किसानों को गाय को पालने के लिए 10 से 15 हजारों रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। यह प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा पशुपालकों को अधिकतम दो स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद पर दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana 2023 के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालकों की आय में सुधार करना चाहती है। जिससे कि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। और राज्य के अन्य पशुपालकों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकें।

|UP| गोपालक योजना

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा
किसके द्वारा पेश किए गईउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
कब शुरू की गई24 जून 2023 को
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के पशुपालक
उद्देश्यपशु पालकों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित करना
राज्यउत्तर प्रदेश
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

Mukhyamantri Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल की गाय पालने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि राज्य में गाय पालन को बढ़ावा दिया जा सके। पशुपालक प्रोत्साहन योजना के माध्यम से सरकार राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाना चाहती है।

प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • प्रगतिशील पशुपालक योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 24 जून 2023 को की है।
  • Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पशुपालकों को उन्नत नस्ल एवं उच्च उत्पादकता वाली देसी गायों को पालने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।
  • सरकार डेयरी किसानों को गाय को पालने के लिए 10 से 15 हजारों रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। 
  • प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा पशुपालकों को अधिकतम दो स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद पर दी जाएगी। 
  • यह प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालकों की आय में सुधार करना चाहती है।  जिससे कि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। और राज्य के अन्य पशुपालकों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकें।
  • पशुपालक प्रोत्साहन योजना के माध्यम से सरकार राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाना चाहती है।

गौशाला योजना उत्तर प्रदेश

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रगतिशील पशुपालन योजना के अंतर्गत पशुपालकों को किस राज्य से कौन सी नस्ल की गाय लाने पर कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी वह नीचे सूची में दिया गया है।

क्रमांकगाय की नस्लप्रतिदिनदूधप्रोत्साहन राशि  प्रतिदिन दूधप्रोत्साहन राशि  
  1साहिवाल, गीर, गाय, थारपारकर8 से 12 लीटर10 हजार रुपए12 लीटर से अधिक  15 हजार रुपए
  2हरियाणा प्रजाति की गाय6 से 10 लीटर10 हजार रुपए10 लीटर से अधिक  15 हजार रुपए
  3गंगातीरी प्रजाति6 से 8 लीटर10 हजार रुपए8 लीटर से अधिक  15 हजार रुपए

दो देसी नस्ल की गाय की खरीद पर सब्सिडी का लाभ

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के बारे में जानकारी देते हुए दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि नंद बाबा मिशन के अंतर्गत राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ए दूसरे राज्यों जैसे पंजाब से साहीवाल, राजस्थान से थारपारकर, गुजरात से गिर जैसी देसी नस्ल की गाय को खरीदने पर अलग-अलग मदों के लिए ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित कुल खर्चे का 40% यानी अधिकतम ₹40,000 प्रति गाय के लिए सब्सिडी दी जाएगी। ये अनुदान राशि पशुपालकों को दूसरे राज्यों से गाय लाने में होने वाले परिवहन खर्च, ट्रांजिस्टर इंश्योरेंस और 3 साल के लिए पशुओं के इंश्योरेंस के लिए दी जाएगी।  यह अनुदान राशि पशु पालक को तभी मिलेगी जब वह दो देसी नस्ल की गाय खरीदेगा।

Uttart Pradesh Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के लिए पात्रता मापदंड

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा।

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का पशुपालक होना चाहिए।
  • प्रगतिशील पशुपालक योजना का लाभ किसान भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर पशुपालक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात या गंगातीरी प्रजापति की गाय लेते हैं तब भी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

UP Kisan Karj Rahat List

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गाय खरीदने का पुख्ता सबूत
  • प्रतिदिन दूध उत्पादन का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई प्रगतिशील पशुपालक योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।  क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की अभी सिर्फ घोषणा की गयी है और सरकार द्वारा अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है और ना ही सरकार द्वारा इस योजना के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana 2023 के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे इसलिए आप हमसे जुड़े रहें।

FAQs

Que 1 – प्रगतिशील पशुपालक योजना की शुरुआत किसने की?

Ans 1 – इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 24 जून 2023 को की।

Que 2 – Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana को किस राज्य में शुरू किया गया?

Ans 2 – इस योजना को उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू किया गया।

Que 3 – प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलेगा?

Ans 3 – इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को गाय खरीदने पर 10 से 15 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेंगे।

Leave a Comment