Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

पढ़ो पढ़ाओ योजना 2023: स्कूली बच्चों को मिलेगी हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता

Padho Padhao Yojana:- मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा राज्य मे कक्षा 1 से 12 कक्षा मे पढ़ रहे विद्यार्थियो को विभिन्न प्रकार के लाभ जैस- स्कूल यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तक खरीदने आदि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। परन्तु कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसके अतिरिक्त विद्यार्थियो को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। जिसका नाम पढ़ो पढ़ाओ योजना है। Padho Padhao Yojana 2023 के माध्यम से कांग्रेस सरकार की ओर से छात्रो को 500 रूपेय से लेकर 1500 रूपेय हर महीने छात्रवृत्ती प्रदान की जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पढ़ो पढ़ाओं योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकरी उपलब्ध कराएगें। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल के अन्त तक अवश्य पढ़े।



Padho Padhao Yojana 2023

Padho Padhao Yojana 2023

कांग्रेस की महासचिंव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने 12 अक्टूबर के दिन राज्य के मंडल मे जन आक्रोश रैली के दौरान भाषण करते हुए उन्होनें मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक मे पढ़ रहे विद्यार्थियो के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम पढ़ो पढ़ाओं योजना है। इस योजना के अन्तर्गत मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 1 से लेकर आठवीं कक्षा मे पढ़ रहे सभी छात्रो को हर महीने 500 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार 12वीं कक्षा तक पढ़ रहे सभी विद्यार्थियो को अलग अलग 500 रूपेय से लेकर 1500 रूपेय तक की हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा ऋण  गारंटी योजना

पढ़ो पढ़ाओ योजना के बारे मे जानकरी

योजना का नामPadho Padhao Yojana
घोषणा की गईश्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा।
कब घोषित की गई12 अक्टूबर 2023
राज्यमध्य प्रदेश।
वर्ष2023-24
लाभार्थीराज्य के विद्यार्थी।
उद्देश्यविद्यार्थियो को प्रतिमाह वित्तीय सहायता राशी छात्रवृत्ति के रूप मे प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटशीघ्र आरम्भ की जाएगी।

Padho Padhao Yojana 2023 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश राज्य मे विपक्ष की पार्टी कांग्रेस द्वारा घोषित की गई पढ़ो पढ़ाओं योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 12वीं मे पड़े रहे छात्रो को उनको जरूरी शिक्षा सामग्री खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वह इसके लिए अपने माता पिता पर बोझ न रहे। हांलाकि आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना के अन्तर्गत जो भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो हर महीने दी जाएगी। उनमे से कुछ पैसे छात्र सेविंग के लिए रख सकेगें।

पढ़ो पढ़ाओ योजना मे छात्रो को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति का विवरण

कक्षा का विवरणछात्रवृत्ति प्रति माह
कक्षा 1 से लेकर 8वीं कक्षा के छात्र500 रूपेय।
कक्षा 9 और 10वीं के छात्र1000 रूपेय।
कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी1500 रूपेय।

MP Yuva Internship Yojana

मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओं योजना के लिए प्रतिवर्ष 7500 करोड़ रूपेय होगें खर्च

आपको बता दे कि अमर उजाला की एक मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 1 से लेकर कक्षा आठवीं मे पढ़ रहे बच्चो की संख्या करीब 65 लाख है। जिनको हर महीने 500 रूपेय की स्कॉलरशिप के हिसाब से सालाना लगभग 4000 करोड़ रूपेय खर्च होगें। इसके अलावा कक्षा 9 और 10 मे पढ़े रहे छात्रो की संख्या तकरीबन साढ़े 14 लाख है। जिनको हर महीने 1000 रूपेय पढ़ो पढ़ाओं योजना के तहत स्कॉलरशिप देने के लिए सालाना लगभग 1700 करोड़ रूपेय का खर्च होगा। इसी प्रकार कक्षा 11 और 12 मे पढ़ रहे छात्रो की संख्या लगभग 10 लाख है। जिनको छात्रवृत्ति देने के लिए सालाना लगभग 1750 करोड़ रूपेय खर्च करने होगें।

MP Padho Padhao Yojana के लाभ

  • पढ़ो पढ़ाओं योजना के माध्यम से छात्रो को अपनी शिक्षा सामग्री के लिए अपने माता पिता से पैसे मांगने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
  • इस योजना से सफल संचालन के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा हर साल 7500 करोड़ रूपेय खर्च किये जाएगें।
  • Padho Padhao Yojana 2023 के तहत राज्य के विद्यार्थियो को 500 रूपेय से लेकर 1500 रूपेय प्रतिमाह महीना की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से छात्र वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपने लिए शिक्षा से सम्बन्धित स्टेशनरी का सामान आदि खरीद सकेगें।
  • इसके लिए उनको अपने माता पिता पर निर्भर नही रहना पड़ेगा।
  • जिससे राज्य के विद्यार्थी आत्मनिर्भर होगें।

पढ़ो पढ़ाओ योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी छात्र ही प्राप्त कर सकेगें।
  • कक्षा 1 से कक्षा 12वीं मे पढ़े रहे विद्यार्थी ही इसके लिए पात्र होगें।
  • राज्य के सभी वर्ग के विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना

Padho Padhao Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • स्कूल आईडी।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट।
  • मोबाइल नम्बर।
  • माता पिता के बैंक खाते की जानाकरी

पढ़ो पढ़ाओ योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही मे पढ़ो पढ़ाओ योजना की घोषणा की है। इसलिए अभी इस योजना के लिए न तो कोई आधिकारिक बेवसाइट लॉन्च की गई है। और न ही आवेदन से सम्बन्धित जानकारी सार्वजनिक की गई है। फिलहाल इस योजना की मात्र घोषणा की गई है। राज्य मे कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा। इसके बाद ही आवेदन से सम्बन्धित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य अवगत कराएगें।

FAQs

पढ़ो पढ़ाओ योजना की घोषणा कब और किसके द्वारा की गई है?

Padho Padhao Yojana की घोषणा कांग्रेस की महासचिव प्रिंयका वाड्रा द्वारा 12 अक्टूबर को की गई है।

Padho Padhao Yojana को किस राज्य मे शुरू किया जाएगा?

पढ़ो पढ़ाओ योजना को मध्य प्रदेश राज्य मे शुरू किया जाएगा।

इस योजना के तहत विद्यार्थियो को कितने रूपेय मिलेगे?

500 रूपेय से लेकर 1500 रूपेय हर महीने।

Leave a Comment