Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

MP Khiladi Protsahan Yojana 2023: श्रमिक खिलाड़ियों को मिलेगी 10 हजार रुपए

MP Khiladi Protsahan Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार ने खेल ने रूचि रखने वाले युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय समय कई योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है। ताकि खेल मे भी प्रत्येक वर्ग के नागरिक भाग ले सके। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत् है। अब इसी क्रम मे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने एक नई योजना का शुभारम्भ किया है। जिसका नाम मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना है। MP Khiladi Protsahan Yojana 2023 के अन्तर्गत श्रमिक व उनको परिवार को खेल प्रतियोगिता मे चयनित होने पर 10,000 रूपेय तक की प्रोत्साहन राशी दी जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा भिन्न भिन्न श्रेणी के तहत प्रोत्साहन राशी से विजेता खिलाड़ियो को प्रोत्साहन राशी सम्मानित किया जाएगा। इसके माध्यम से श्रमिक परिवारो को खेलो मे आगे लाया जाएगा।



प्रिय मित्रो आज हम आपको इस अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के श्रमिक है। और खेल प्रतियोगिता मे भाग लेकर 10, हजार रूपेय की राशी का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आपको यह लेख ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़ना होगा।

MP Khiladi Protsahan Yojana 2023

MP Khiladi Protsahan Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंग चौहान जी द्वारा मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारम्भ किया गया है। राज्य के निर्माण श्रमिक और उनको परिवारो को खेलने को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से श्रमिक एंव उनके परिवारो को खेल प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले विजेताओं खिलाड़ियो को प्रोत्साहन राशी से सम्मानित किया जाएगा। जिसके माध्यम से श्रमिको के परिवारो को इस योजना के तहत 10,000 रूपेय की राशी चयनित होने पर प्रोत्साहन के रूप मे प्रदान की जाएगी।

MP Khiladi Protsahan Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा अलग अलग श्रेणी मे प्रोत्साहन राशी दी जाएगी। जिसमें विभिन्न स्तर पर खेल प्रतियोगिता जीतने वाले श्रमिक खिलाड़ियो को सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य खेल प्रोत्साहन योजना 2023 के माध्यम से प्रत्येक वर्ग के नागरको को खेल प्रतियोगिता मे आगे लाना है। और उनको प्रोत्साहित करना है। ताकि श्रमिक और उनको परिजनो को खेल के प्रति प्रेरित कर उनकी प्रतिभा को मैदान तक लाया जा सके। जिससे वह केवल श्रम तक सिमित न रहे।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामMP Khiladi Protsahan Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन जी द्वारा।
विभागभवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल।
लाभार्थीराज्य के श्रमिक।
उद्देश्यश्रमिको को खेलने हेतु प्रोत्साहित करना।
लाभखेल प्रतियोगिता जितने वाले श्रमिक खिलाड़ियो को 10,000 रूपेय प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
राज्यमध्य प्रदेश।
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://cmhelpline.mp.gov.in/

MP Khiladi Protsahan Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिको को खेलो के प्रति प्रेरित करना है। ताकि श्रमिक एंव उनके परिजनो को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। जससे वह केवल श्रम तक सिमित न रहे। और उनके हुनर को सबसे सामने प्रदर्शित किया जा सके। MP Khiladi Protsahan Yojana के माध्यम से भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और अन्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं मे जिला संभाग अथवा राज्य स्तर पर चयनित होने वाले पंजीकृत श्रमिक निर्माण अथवा उनके परिजनो को 10,000 रूपये की प्रोत्साहन राशी दी जाएगी। ताकि श्रमिक परिवारो को भी खेलो मे आगे लाया जा सके। और प्रोत्साहित किया जा सके। जिससे वह श्रम के अलावा अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके।

श्रमिक खिलाडियो को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशी

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से श्रमिक खिलाड़ियो को दो अलग अलग श्रेणियो मे प्रोत्साहन राशी दी जाएगी। जिसमे अलग अलग स्तर पर खेल प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ियो को प्रोत्साहन राशी का लाभ मिलेगा।

खेल प्रतियोगिता स्तरजिला/संभागीय/राज्य स्तर खेल में चयनित होने पर (Category A)मंडल द्वारा जिला/संभागीय/राज्य स्तर खेल में चयनित होने पर (Category B)
राज्य स्तर पर50,000/-  रूपेय30,000/- रूपेय
संभाग स्तर पर25,000/- रूपेय15,000/- रूपेय
जिला स्तर पर10,000/- रूपेय5,000/- रूपेय

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

MP Khiladi Protsahan Yojana 2023 के लाभ एंव विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना को शुरू किया है।
  • इसके माध्यम से निर्माण श्रमिक एंव उनके परिजनो को खेल प्रतियोगिता जीतने पर प्रोत्साहन राशी से सम्मानित किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा श्रमिक विजेताओं को 10,000 रूपेय तक की प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • MP Khiladi Protsahan Yojana के तहत भवन एंव सन्निर्माण कार्य कल्याण मंडल और अन्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओ मे जिला संभाग और राज्य स्तर पर चुने जाने वाले पंजीयक निर्माण श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यो को प्रोत्साहन राशी का लाभ मिलेगा।
  • वेध परिचय पत्र धारक श्रमिक अथवा उनके परिवार के सदस्यो को ही लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिक खिलाड़ियो को दो अलग अगल श्रेणियो मे प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियो को श्रेणी ए मे 10 हजार रूपेय और श्रेणी बी मे 5 हजार रूपेय प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • वहीं सभांग स्तर पर खेल मे चयनित होने पर श्रेणी ए मे 25 हजार रूपेय और श्रेणी बी मे 15 हजार रूपेय प्रोत्साहन के रूप मे दिए जाएगें।
  • साथ ही राज्य स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियो को श्रेणी ए मे 50 हजार रूपेय और श्रेणी बी मे 30 हजार रूपेय प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • यह योजना श्रमिको को खेलने हेतु प्रेरित करेगी।
  • राज्य के श्रमिक खेल प्रतियोगिता मे भाग लेकर अपनी प्रतिभा को सबके सामने प्रदर्शित कर सकेगें।
  • जिससे वह केवल श्रम तक सिमित नही रहेगें।

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल निर्माण श्रमिक एंव उनके परिवार के सदस्य ही इसके लिए पात्र होगें।
  • आवेदक को भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल मे पंजीकृत होना चाहिए।
  • लाभार्थियों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

सीखो और कमाओ योजना

Khiladi Protsahan Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • श्रमिक कार्ड।
  • पंजीयन कार्ड की प्रति।
  • खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र।
  • खेल संस्था के माध्यम से जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

Madhya Pradesh Khiladi Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक खिलाड़ियो को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवदेन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है। जिसका अनुसरण कर वह आसानी से आवेदन कर सकेगें और लाभ प्राप्त कर सकेगें।

  • सबसे पहले आपको मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत या आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरी निकाय जाना होगा।
  • वहां पर जाकर आपको खेल प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • अब आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को संलग्न करना होगा।
  • अब यह आवेदन फॉर्म वहीं पर जमा करना है। जहां से आपने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप आसानी से मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकेगें।

FAQs

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना को किसने आरम्भ किया है?

MP Khiladi Protsahan Yojana का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किया गया है।

MP Khiladi Protsahan Yojana क्या है?

इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिक एंव उनके परिवारो को खेल प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए उनको प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से श्रमिक खिलाड़ियो को कितनी प्रोत्साहन राशी दी जाएगी?

MP Khiladi Protsahan Yojana के तहत राज्य के श्रमिक खिलाड़ियो को सरकार द्वारा 10,000 रूपेय की प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।

Madhya Pradesh Khiladi Protsahan Yojana मे आवेदन किस प्रकार किया जा सकेगा?

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना मे आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से किया जा सकेगा।

Leave a Comment