Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

किसान सुविधा 2024: Registration & Status | Kisan Suvidha App Download,

Kisan Suvidha 2024:- भारत सरकार द्वारा देश के किसानों की सुविधा के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है जिसे किसान सुविधा योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के माध्यम से देश का प्रत्येक किसान अपनी फसल से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से‌ किसान सुविधा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट करने जा रहे हैं। Kisan Suvidha से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारा आर्टिकल अंत तक विस्तार पूर्वक पढ़ना होगा।



Kisan Suvidha

Kisan Suvidha 2024

इस ऐप का शुभारंभ भारत सरकार द्वारा किया गया है। Kisan Suvidha के माध्यम से देश के प्रत्येक किसान को उसकी फसल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। किसान इस ऐप की मदद से अपनी फसल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पाएंगे जिससे कि उनकी फसल की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी। इस ऐप के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। सरकार द्वारा इस ऐप की सहायता से बहुत सी मुख्य जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी। किसान सरलता पूर्वक एक क्लिक में अपनी हर महत्वपूर्ण जानकारी को बिना किसी कठिनाई के प्राप्त कर पाएंगे। जो किसान इस ऐप का लाभ उठाने में इच्छुक हैं वह जल्द से जल्द इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं हम अपने मोबाइल द्वारा ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस ऐप/पोर्टल के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
  • किसान द्वारा इस ऐप/पोर्टल को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है।

स्माम किसान योजना

किसान सुविधा के मुख्य तथ्य

इस योजना के मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:-

योजना का नामकिसान सुविधा
किसके द्वारा शुरू की गईभारत सरकार द्वारा
योजना का उद्देश्यकिसानों को फसलों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी
योजना का लाभकिसान सफलतापूर्वक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
योजना के लाभार्थीदेश के किसान
योजना का वर्ष2024
सेवा दलसेवादल सीडैक मुंबई
भाषाहिंदी एवं अंग्रेजी
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://kisansuvidha.gov.in/

किसान सुविधा 2024 का उद्देश्य

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने एवं उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रयास किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों के लाभ के लिए अनेक योजनाओं को शुरू किया जा चुका है जिसकी सहायता से किसान बहुत लाभ उठा रहे हैं एवं अपनी कठिनाइयों को दूर कर पा रहे हैं। इसी प्रकार किसानों को और सुविधा प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा एक नई ऐप को लांच किया गया है जिससे Kisan Suvidha ऐप का नाम दिया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान अपने मोबाइल फोन से ही अपने फसल से संबंधित जानकारी सरलता पूर्वक प्राप्त कर सकते हैं एवं उनकी फसल और बेहतर बनेगी।

  • किसान सुविधा एप के माध्यम से किसानों को अनेक प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे एवं वह अपनी फसल से संबंधित जानकारी खुद प्राप्त कर पाएंगे।
  • किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपनी फसल की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं।

Digital Voter ID Card

ऐप द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की सूची

किसान सुविधा ऐप के अंतर्गत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी उनकी सूची निम्नलिखित है:-

मौसम

इस विकल्प के माध्यम से मौसम से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों द्वारा मौसम का अनुमान अगले 5 दिनों के लिए लगाया जा सकता है। जिसे देखकर किसान फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी तैयारी कर सकते हैं।

डीलर्स

इस विकल्प पर किसान सभी डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि से संबंधित जानकारी होगी। अब किसानों को डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस ऐप के माध्यम से उनको डीलर का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा।

मार्केट प्राइस

मार्केट प्राइस विकल्प के अंतर्गत किसानों द्वारा सभी फसल का मूल्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों द्वारा विभिन्न राज्यों की मार्केट प्राइस से संबंधित जानकारी भी इस विकल्प के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

प्लांट प्रोटेक्शन

किसानों द्वारा अपनी फसल का संरक्षण करने से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा प्रत्येक फसल में कीट दूर करने का तरीका एवं कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी किसानों को प्रदान किया जाएगा।

फोटो अपलोड

यदि किसानों की फसल की स्तिथि ठीक नहीं है तो किसान अपनी फसल का फोटो अपलोड कर सकता है। जिसके पश्चात उनको कृषि विशेषज्ञों के माध्यम सलाह प्रदान की जाएगी।

एग्रो एडवाइजरीज

इस ऐप के माध्यम से किसानों द्वारा कृषि विशेषज्ञों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। किसान इन विशेषज्ञों से संपर्क करके उनकी राय प्राप्त कर सकते हैं।

किसान कॉल सेंटर

इस पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर का नंबर भी उपलब्ध है। किसानों द्वारा इस नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

सॉइल हेल्थ कार्ड

इस विकल्प के माध्यम से सॉइल हेल्थ कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिससे कि किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग कर सकें।

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन

इस विकल्प के माध्यम से किसानों द्वारा अपने-अपने राज्य एवं जिलों का चयन करके जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फसल की गुणवत्ता में आएगी बढ़ोतरी

यदि किसान को पता हो कि उसकी फसल में क्या कमी है तो वह उस कमी को पूरा करके अपनी फसल को एकदम संपूर्ण बना सकता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा किसान सुविधा एप शुरू किया गया है। इस ऐप की सहायता से देश के प्रत्येक किसान अपनी फसल की सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएगा एवं वह अपनी फसल में सुधार ला पाएगा जिससे की फसल की गुणवत्ता बढ़ेगी और फसल अच्छे दामों पर भी बिकेगी। यदि फसल अच्छे दामों पर बिकेगी तो किसान की आर्थिक स्थिति में भी सुधार साथ ही साथ हमारे देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा जिससे कि हमारा देश विकसित देश बनने की ओर अग्रसर होगा।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

कोल्ड स्टोरेज, गोडाउन, प्लांट की जानकारी, मौसम की जानकारी भी की जाएगी प्रदान

जैसे कि आप सब जानते हैं कि इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को उनके मोबाइल पर ही केवल एक क्लिक में की फसल से संबंधित प्रत्येक जानकारी प्रदान की जा रही है साथ ही साथ किसानों को इस योजना के माध्यम से अन्य प्रकार की जानकारी भी प्राप्त की जाएगी जैसे कि कोल्ड स्टोरेज गोडाउन प्लांट की जानकारी मौसम की जानकारी आदि। इन सभी जानकारियों की मदद से किसान अपनी फसल की गुणवत्ता बढ़ा पाएगा क्योंकि उसको इस बात का निर्णय लेने में आसानी होगी कि उसको कब क्या करना चाहिए एवं उसको कौन सी फसल उगाने चाहिए एवं कौन सी नहीं इस योजना के माध्यम से किसानों को बहुत फायदा होगा जिससे कि उनका विकास होगा और हमारे देश का भी विकास होगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने मोबाइल फोन में किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करने अनिवार्य है।

Kisan Suvidha Yojana Benefits

इस योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:-

  • सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल लॉन्च किया गया है। 
  • इस ऐप के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि जैसे जानकारियां किसानों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। 
  • किसानों द्वारा मौसम का अनुमान अगले 5 दिनों के लिए लगाया जा सकता है।
  • Kisan Suvidha के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को कई अन्य सुविधाएं जैसे कि कोल्ड स्टोरेज, गोडाउन, प्लांट की जानकारी, मौसम की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। 
  • इस पोर्टल पर डाटा जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
  • मार्केट प्राइस विकल्प के अंतर्गत किसानों द्वारा सभी फसल का मूल्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता मुहैया कराई जाएंगी।
  • इस ऐप/पोर्टल को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है।
  • इसके अलावा प्रत्येक फसल में कीट दूर करने का तरीका एवं कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी किसानों को प्रदान किया जाएगा।

किसान सुविधा की विशेषताएं

इस योजना की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  • इस सुविधा को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।
  • किसानों द्वारा विभिन्न राज्यों की मार्केट प्राइस से संबंधित जानकारी भी इस विकल्प के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
  • इस ऐप के माध्यम से किसानों द्वारा कृषि विशेषज्ञों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। किसान इन विशेषज्ञों से संपर्क करके उनकी राय प्राप्त कर सकते हैं।
  • Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
  • यदि किसानों की फसल की स्तिथि ठीक नहीं है तो किसान अपनी फसल का फोटो अपलोड कर सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी को दी गई पात्रता के अनुरूप होना अनिवार्य है।
  • केवल वही लोग योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं जिनके पास सभी मुख्य दस्तावेज मौजूद हैं।
  • इच्छुक लाभार्थी जल्द से जल्द इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करवा सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर का नंबर भी उपलब्ध है।
  • किसानों द्वारा इस नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

किसान सुविधा की पात्रता

वह सभी व्यक्ति जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:-

  • लाभार्थी भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों पर ही दिया जाएगा।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।
  • इस योजना का लाभ केवल किसान ही उठा सकते हैं।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना

Important Documents

किसान सुविधा के अंतर्गत आवेदन करने हेतु मुख्य दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित हैं:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

किसान सुविधा 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • किसान सुविधा के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आपको किसान सुविधा की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इस फॉर्म के साथ आपको सभी मुख्य दस्तावेजों को जोड़ना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • किसान सुविधा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट किसान सुविधा एप को खोलना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इस फॉर्म के साथ आपको सभी मुख्य दस्तावेजों को जोड़ना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप इस ऐप के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • किसान सुविधा एप को डाउनलोड करने हेतु आपको सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च बॉक्स में आपको किसान सुविधा एप लिखना होगा।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमें आपको ऐप दिखाई देगा।
  • आपको इस ऐप पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ऐप डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Comment