Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Free Dish TV Yojana 2024: प्रधानमंत्री फ्री डिश टीवी योजना ऑनलाइन आवेदन, DTH Service

Free Dish TV Yojana 2024 – केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है। जिसका नाम फ्री डिश टीवी योजना है। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिक बिना कोई पैसे खर्च किए निशुल्क डिश टीवी की सुविधाए प्राप्त कर सकते है। जिससे नागरिक देश भर की खबरें और मनोरंजन प्राप्त कर सकेगे। केंद्र सरकार द्वारा फ्री डिश योजना को साल 2024 से 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है। सरकार द्वारा दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए Free Dish TV Yojana को आरंभ किया जा रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से फ्री डिश टीवी योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी इस योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।



Free Dish TV Yojana

फ्री डिश टीवी योजना 2024

केंद्र सरकार द्वारा Free Dish TV Yojana को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में सुधार लाने के लिए शुरू किया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में कैबिनेट में ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क डिपार्टमेंट योजना को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के वहन के लिए 2539 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार द्वारा दूरदराज और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडल बनाया जाएगा।

फ्री डिश टीवी योजना के तहत लगभग 8 लाख घरों में फ्री डिश लगाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को फ्री डीटीएच प्रदान किए जाएंगे। जिसके लिए नागरिकों को एक भी पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे और वह मुफ्त में ही डिश टीवी की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही अपने मनपसंद चैनल देख सकेंगे। सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना को 2024 से 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है।

Free Dish TV Yojana 2024 Key Highlights

योजना का नामफ्री डिश टीवी योजना
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यमुफ्त मनोरंजन की सुविधा प्रदान करना
श्रेणी  केंद्र सरकार योजना
Free DTH की सुविधा8 लाख घरों में
साल2024
खर्च किए जाएंगे2539 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री आवास योजना

फ्री डिश टीवी योजना 2024 का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के दूरदराज सीमावर्ती और जनजाति इलाकों में रहने वाले लोगों को फ्री डिश की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि वह देश भर की खबरें और मनोरंजन प्राप्त कर सके। जिसके लिए उन्हें एक भी पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। इस योजना के माध्यम से लगभग 8 लाख लोगों के घरों में फ्री डिश लगाई जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत 2539 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके जरिए दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडल बनाए जाएगा। फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से देश के लगभग 80 फ़ीसदी से अधिक जनसंख्या तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंच सकेंगे।

8 लाख घरों में लगेगी फ्री डिश टीवी

Free Dish TV Yojana के माध्यम से देश के दूरदराज सीमावर्ती और जनजाति, इलाकों में फ्री डिश टीवी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना के तहत एडवांस तकनीकी और मॉडल स्टूडियो बनाई जाएगी। जिससेहाई डेफिनेशन ब्रॉडकास्टिंग की जाएगी। और साथ ही दूरदर्शन और रेडियो इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मॉडल बनाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लगभग 8 लाख घरों में फ्री डिश लगाई जाएगी।

फ्री डिश टीवी योजना देश में FM और AIR ट्रांसमीटर के कवरेज को भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार 59% से बढ़ाकर 66% कर दिया गया है और आबादी के हिसाब से 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से DTH का विस्तार किया जाएगा। इस समय दूरदर्शन के अंतर्गत लगभग 36 टीवी चैनल आते हैं। जिनमें से 28 रीजनल चैनल है। और इस समय एआईआर के पास लगभग 500 ब्रॉडकास्टिंग सेंटर है।फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से देश के नागरिक मनोरंजन और देश और दुनिया की सारी खबरें मुफ्त में देख सकेंगे।

पीएम वाणी वाई-फाई योजना

फ्री डिश टीवी योजना के लाभ

  • केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से लोगों को फ्री में डिश टीवी दी जाएगी।
  • फ्री डिश टीवी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिको को कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा।
  • सरकार द्वारा दूरदराज और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडल बनाया जाएगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के वहन के लिए 2539 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को फ्री डीटीएच प्रदान किए जाएंगे।
  • जिसके लिए नागरिकों को एक भी पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे और वह मुफ्त में ही डिश टीवी की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
  • फ्री डिश टीवी योजना को 2024 से 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है।
  • सरकार द्वारा दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए फ्री डिश टीवी योजना को आरंभ किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से देश के दूरदराज और जनजातीय इलाकों में रहने वाले लोगों को फ्री डिश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • फ्री डिश टीवी योजना देश में FM और AIR ट्रांसमीटर के कवरेज को भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार 59% से बढ़ाकर 66% कर दिया गया है।
  • आबादी के हिसाब से 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा।

धानमंत्री गरीब कल्याण योजना

Free Dish TV Yojana के लिए पात्रता

  • फ्री डिश टीवी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को गरीब परिवार से होना चाहिए।
  • देश के दूरदराज क्षेत्रों और जनजातीय इलाकों में रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

फ्री डिश टीवी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र  

Free Dish TV Yojana हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया

फ्री डिश टीवी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आवेदक को अपना आवेदन करना होगा। तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना हेतु आवेदन करने के लिए अभी कोई अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा ही की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। अभी आपको फ्री डिश लगवाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Leave a Comment