Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana:- शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। अच्छी शिक्षा से हम सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।  शिक्षा हमें विकास की ओर ले जाती है।  लेकिन कई बालिकाएं आर्थिक रूप से मजबूत न होने या किसी और कारणवश अपनी शिक्षा छोड़ देती है। इसी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का संचालन किया है। Balika Durasth Shiksha Yojana  के तहत राजस्थान में बालिकाओं की उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।  आज  हम आपको इस लेख के द्वारा बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया। कृपया आप इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।



Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू की गई राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना राजस्थान की बालिकाओं को उच्च शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए है। Balika Durasth Shiksha Yojana उन महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए है जो अपनी शिक्षा छोड़ चुकी है और विद्यालय जाने में असमर्थ हैं।  बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।  इस योजना में बालिकाओं की शिक्षा पर जो भी रुपया खर्च होगा वो सरकार देगी। Rajasthan Shiksha Yojana  को पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने करीब 14.83 करोड़  रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना में लगभग प्रतिवर्ष 36 हज़ार बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।

 आई एम शक्ति उड़ान योजना 

बालिका दुरुस्त शिक्षा योजना के मुख्य विचार

 योजना का नामबालिका दूरस्थ शिक्षा योजना
योजना का शुभारंभ राजस्थान सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
 श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं
 वर्ष2023
 लाभार्थीराजस्थान की  बालिकाएं महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना
 राज्यराजस्थान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द उपलब्ध होगी

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का उद्देश्य

Balika Durasth Shiksha Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की बालिकाओं एवं महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।  राजस्थान में ऐसी कई महिलाएं हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है लेकिन किसी कारण वर्ष वह विश्वविद्यालय व महाविद्यालय जाने में असमर्थ होती है।  इन सभी बालिकाओं के लिए राजस्थान सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के माध्यम से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने  का प्रयास किया है।  उच्च शिक्षा प्राप्त करके ये सभी बालिकाएं अपने भविष्य को विकास की ओर ले जायेंगी और आत्मनिर्भर बनेगी। बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना से केवल उच्च शिक्षा ही प्राप्त की जा सकती है। अगर आप बारहवीं पास हैं तो आप इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana का स्वीकृत बजट

राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ की गई बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के अंतर्गत राजस्थान की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। Balika Durasth Shiksha Yojana  को पूरा करने के लिए राजस्थान सरकार ने 14.83  करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।  राजस्थान सरकार इस बजट की धनराशि का उपयोग केवल राजस्थान की बालिकाओं का विश्वविद्यालय का शुल्क की भरपाई करने में करेगी।

कृषक उपहार योजना

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत निर्धारित सीटों का विवरण

Balika Durasth Shiksha Yojana के माध्यम से राजस्थान सरकार राजस्थान की बालिकाओं को उच्च शिक्षा देगी।  इसके लिए बालिकाओं को 12 वीं पास होना अनिवार्य है।  12वीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सीटें निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित टेबल में आप देख सकते हैं –

पाठ्यक्रम (courses)सीटों की संख्या
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों  (post graduate courses)5,300
डिप्लोमा पाठ्यक्रमों  (Diploma courses)10,000
पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (PG diploma courses)3,000
प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों  (Certificate courses)2,000
स्नातक स्तर  (Graduate course)16,000

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना शुरू की गई है।
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना राजस्थान की बालिकाओं को  उच्च शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए है। 
  •  Balika Durasth Shiksha Yojana उन महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए है जो अपनी शिक्षा छोड़ चुकी है और विद्यालय जाने में असमर्थ हैं।
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। 
  • इस योजना को पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने करीब 14.83 करोड़  रुपये का बजट प्रदान किया है।
  • Balika Durasth Yojana में लगभग 36 हज़ार बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान होगी।
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनाएगी।
  • राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना में राज्य सरकार बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए संस्थाओं को दिए गए शुल्क की भरपाई करेगी।

राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के पात्रता मापदंड

  •  Balika Durasth Shiksha Yojana का लाभ उठाने के लिए बालिका राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • इस शिक्षा का लाभ केवल महिलाएं या बालिकाएं ही उठा सकती है।
  • केवल वही बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है जो अपनी बाईं वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी होंगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थाई प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको SSO राजस्थान सरकार के पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब इस पोर्टल पर आपको ‘Registration’ पर क्लिक करना होगा।
  • अब नया पेज खुल जाएगा इस पेज पर आप को जन आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने एक आवेदन फार्म आएगा उस फार्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब नीचे लिखे ‘submit’ के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप राजस्थान बालिका दूर शिक्षा योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर  हो गए।

बालिका  दूरस्थ शिक्षा योजना के लिए लाग इन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको SSO राजस्थान सरकार के पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब इस पोर्टल पर आपको Login पर क्लिक करना होगा।
Balika Durasth Shiksha Yojana
  • लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना यूज़र आईडी तथा पासवर्ड डालना होगा और नीचे लिखे हुए लागिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा उस पेज पर योजनाओं के सेक्शन में बालिका दुरुस्त शिक्षा योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और  आवश्यक दस्तावेजों का अपलोड करें।
  • अब ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी बालिका दुरुस्त  शिक्षा योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक समाप्त हुई।

Leave a Comment