Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

UP CM Fellowship 2023-24: युवाओं को ₹40 हजार हर महीने, लैपटॉप एवं ट्रेवल भत्ता

UP CM Fellowship:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा (रिसर्च) शोधकर्ता छात्रो के लिए आकांक्षी विकास खंड की तर्ज पर अब आकांक्षी नगरो मे भी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की शुरूआत कर दी है। जिसके माध्यम से राज्य के चयनित छात्रो को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मैनेजमेंट, पॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन व मॉनिटरिंग आदि के कार्यो मे सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। UP CM Fellowship Program के माध्यम से विद्यार्थियो को 40,000 रूपेय प्रतिमाह की फेलोशिप भी दी जाएगी। इसके लिए 4 दिसंबर 2023 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिये गए है। राज्य के इच्छुक युवा यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेगें। जिसकी जानकारी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे देने जा रहे है।



UP CM Fellowship Yojana

UP CM Fellowship 2023-24

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। इस स्कीम के तहत शोधार्थी विद्यार्थियो को हर महीने 30 हजार रूपेय की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा शोधकार्य के लिए भ्रमण हेतु 10 हजार रूपेय प्रतिमाह विभागीय योजनाओं, कार्यो के मूल्याकंन के लिए टैबलेट खरीदने हेतु एक बार एकमुश्त राशी 15000 रूपेय दिये जाएगें। इस स्कीम के लिए जिन अभ्यार्थियो का चयन होगा। उनको विकासखंड मे ही आवासीय हॉस्टल की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। सीएम फेलोशिप स्कीम मे विद्यार्थियो के चयन के लिए एक प्रक्रिया तैयार की गई है। इस चयन प्रक्रिया के आधार पर चयनित छात्रो को इसका लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए 4 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिये गये है। चयनित युवाओं से आज की टैक्नोलोजी से उनका परिचय व दृष्टिगत ब्लॉक स्तर के कार्यो व विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए मे काफी मदद मिलेगी।

06 December Update:- यूपी मे आकांक्षी नगर योजना के तहत सीएम फेलोशिप कार्यक्रम का ऑनलाइन पंजीकरण।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आकांक्षी विकास खंड की तर्ज पर अब आकांक्षी नगरो मे भी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की शुरूआत कर दी है। प्रदेश सरकार के नगरीय विकास विभाग ने विकास की दिशा मे एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर आकांक्षी नगर योजना के तहत 4 दिसंबर 2023 से फेलोशिप प्रोगाम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरूआत कर दी है। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य बन गया है जिसने आकांक्षी नगर योजना जैसी विकास परियोजना शुरू की है। जो राज्य के युवा और नागरिको को नगरीय विकास, योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग मे सक्रिय भागीदारी बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है।

आपके बता दे कि 20 हजार से 1 लाख तक की आबादी वाले 100 छोटे शहरो मे मूलभूत शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक संरचना के क्षेत्र मे सुधार करते हुए योगी कैबिनेट ने हील ही मे रोज़गार के नए अवसरो मे सृजन के लिए आकांक्षी नगर योजना को मंजूरी दी है।

यूपी पहचान पोर्टल

यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामUP CM Fellowship
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के शोधार्थी छात्र
उद्देश्यविकासखंड स्तर पर विकास कार्यो मे युवाओं की ऊर्जा व नए विचारो मे युवाओं की भागीदारी।
लाभ30000/- मासिक फेलोशिप एंव 10000/- मासिक भ्रमण के लिए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://cmfellowship.upsdc.gov.in/

UP CM Fellowship Yojana का उद्देश्य

यूपी सीएम फेलोशिप कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकासखंड स्तर पर विकास कार्यो व नए विचारो मे युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिससे मेधावी युवाओं को इसमे कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आसानी से आम नागरिको तक पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विभिन्न विभागो की सूचीं जिनमे युवा काम करेगें

  • पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत इत्यादि।
  • सार्वजनिक निति।
  • कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज।
  • शिक्षा स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और कौशल ऊर्जा एंव नवीकरणीय ऊर्जा।
  • वन पर्यावरण, एंव जलवायु।
  • एआई, बायोटेक, सैंपल, डाटा गवर्नेस विमोचन, अनुसंधान के क्षेत्र मे जैसे- बैंकिग, राजस्व और वित्त।

Rojgar Sangam Bhatta Yojana

राज्य के 34 जिलो के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉको की सूचीं

क्रम संख्याआकांक्षात्मक विकास खंडजनपद का नाम
1कबरईमहोबा
2जगदीशपुर, जामो, शुकुल बाजारअमेठी
3बांसडीह, चिलकहर, गरवार, हनुमानगंज, मनियर, पन्दह, रसड़ा, सोहावंबलिया
4बबेरू, बिसण्डा, कमासिनबांदा
5भीटी, भियाव, टाण्डाअम्बेडकर नगर
6बहेड़ी, फतेहगंज, मझगवा, रिच्छा, (दमखौदा), शेरगढ़बरेली
7हरैया, कुदरहा, सल्टौवा, गोपालपुर, विक्रमजोतबस्ती
8बघौली, पौली, सांथासंत कबीर नगर
9कोतवाली, नजीबाबादबिजनौर
10पुरनपुरपीलीभीत
11अम्बियापुर, आसफपुर, कादरचौक, सलारपुर, उनवां, वजीरगंजबदायूं
12देवकली, मरदाह, रेवतीपुर, सादात, बाराछवार, बिरनोगाजीपुर
13गौरी बाजारदेवरिया
14बांसगांव, ब्रह्मपुर, कैंम्पियरगंजगोरखपुर
15विष्णुपुराकुशीनगर
16जालौन, रामपुरजालौन
17मंडवाराललितपुर
18अवागढ़, जैथरा, सकीटएटा
19नवाबगंज, राजेपुरफर्रूखाबाद
20मछलीशहर, रामपुरजौनपुर
21औराईसंत रविदान नगर (भदौही)
22कौशाम्बी, मंझनपुरकौशाम्बी
23बहरिया, कोरावं, माण्डाप्रयागराज
24महाराजगंज, मिठौरी, नौतनवा, निचलौल, पनियरा, परथावलमहाराजगंज
25बाभनजोत, पन्धरी, कृपाल, रुपईडीहगोण्डा
26निंदुरा, पुरेडलईबाराबंकी
27हलिया, मडिहान, (पटेगरा), नगर सिटी, पहाड़ी, राजगढ़मिर्जापुर
28बांकेगंज, धौरहरा, ईसानगर, रमियाबेहड़खीरी
29अमापुर, गंजडुंडवारा, सौरोंकासगंज
30रजपुरा, संभल, असमोली, बनियाखेड़ा, गुन्नौर, जुवई, पवांसासंभल
31सण्डीलाहरदोई
32बिसवांसीतापुर
33सैदनगररामपुर
34गंगीरीअलीगढ़
कुल योग10034

UP CM Fellowship Program के लाभ

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी फेलोशिप कार्यक्रम को शुरू किया गया है।
  • UP CM Fellowship 2023 शोधार्थी विद्यार्थियो का ही चनय किया जाएगा। जो अनुसंधान की तलाश कर रहे है।
  • चयनित अभ्यार्थियो को विभिन्न लाभ प्राप्त होगें।
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप के माध्मय से काम करने वाले छात्रो को सरकार द्वारा 30,000 रूपेय प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
  • साथ ही 10,000 रूपेय भ्रमण के लिए भी दिये जाएगें। चूकिं इस शोधार्थियो को ब्लॉक स्तर के लिए चुना जाएगा। जो नए विचार व सरकारी योजनाओं सम्बन्धित पर्यवेक्षण का कार्य भी करेगें।
  • इसके अलावा युवाओं को 15,000 रूपेय स्मार्ट फोन या टैबलेट खरीदने के लिए दिए जाएगें। जिसको वह रिसर्च मे उपयोग कर सकेगें।
  • सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रो को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
  • शोधार्थियो को ब्लॉक स्तर पर रहने की व्यवस्था की जाएगी। जो सरकार का एक सराहनीय कदम है।
  • UP CM Fellowship के माध्यम से सरकार के क्रायो मे युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की पात्रता

  • यूपी फेलोशिप प्रोग्राम मे भाग लेने के लिए युवा उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक शोधार्ती के स्नातक मे न्यूनतम 60% अंक होने अनिवार्य है।
  • आवेदक के पद कम्प्यूटर या आईटी का बेसिक जानकारी होना चाहिए।
  • अभ्यार्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत कार्य की रिपोर्टिंग

चयनित छात्रो को आंवटित किए शोध कार्यो की रिपोर्टिगं भी करनी होगी। जो मासिक, तिमाही, सालाना आधार पर होगी।

  • मासिक प्रगति रिपोर्ट– इसमे शोधार्थी द्वारा नीति एंव योजना के कार्यान्वयन मे आने वाली चुनौतियो और योजनाओं के प्रति नागरिको के दृष्टिकोण का उल्लेख किया जाएगा।
  • तिमाही प्रगति रिपोर्ट– सचिव नियोजन विभाग द्वारा त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट एंव प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की जाएगी।
  • वार्षिक रिपोर्ट– इस रिपोर्ट के आधार पर शोधार्थी द्वारा संपादित किए जाने वाले कामो का मूल्यांकन किया जाएगा।

फेलोशिप चयन हेतु 50 ऑब्जेक्टिव स्कोरिंग की जाएगी।

स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा निम्नलिखित मानको के अनुसार आवेदक की आब्जेक्टिव स्कोरिंग की जाएगी। जिसका विवरण निम्नलिखित है।

क्रमांकविवरणअधिकतम अंक
Aउच्चतम शैक्षणिक योग्यता25
1स्नातक15
2परास्नातक20
3पीएचडी25
Bअन्य विधिक मांपदड15
1प्रतिष्ठित संस्था से डिग्री3
2प्रतिष्टित राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय प्रकाशनो मे प्रकाशित शोध कार्य लेख3
3राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय संस्था मंच द्वारा पुरस्कार3
4संगठनो के साथ स्वंय सेवा3
5अन्य कोई विशिष्ट उपलब्धि3
Cप्रांसगिक कार्य अनुभव10
16 माह से 2 वर्ष05
22 वर्ष से अधिक10
योग 50

डीजी शक्ति पोर्टल

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • स्नातक शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
  • कम्प्यूटर/आईटी प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • ईमेल आईडी।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप 2023-24 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम मे पंजीकरण करने की ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है। जिसका अनुसरण करके राज्य के इच्छुक अभ्यार्थी अपनी पंजीकरण कर सकेगें।

  • सबसे पहले आपको यूपी फेलोशिन कार्यक्रम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना
  • हो पेज पर आपको सबसे पहले हिंदी या अग्रेजी मे योजना से सम्बन्धित दिशा निर्देशो के पड़ लेना है। इसके बाद आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने यूपी सीएम फेलोशिप का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
UP CM Fellowship Yojana
  • इस फॉर्म मे आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- नाम, पिता का नाम, लिंग, शैक्षमिक योग्यता, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी पता इत्यादि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपना एक फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड करना है।
  • अब आपको इस फॉर्म के सभी विवरण की जांच करनी है। और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाएगा।
  • अब आपके फॉर्म चयनित समिति के पास भेजा जाएगा। अगर आपका आवेदन सही पाया जाता है। तो आपको आगें की प्रक्रिया के लिए बुला लिया जाएगा।

UP CM Fellowship FAQs

यूपी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कब शुरू किया गया है?

यूपी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के लिए 4 दिसंबर 2023 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया है।

UP CM Fellowship न्यूनतम योग्यता क्या है?

UP CM Fellowship के लिए आवेदक न्यूनतम 60% से स्नातक पास होना चाहिए।

चयनित युवाओं को कितने रूपेय की मासिक फेलोशिप दी जाएगी?

सीएम फेलोशिप प्रोग्राम मे चयनित युवाओं को 30000 रूपेय की मासिक फेलोशिप प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment