Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Meri Mati Mera Desh Campaign | मेरी माटी मेरा देश अभियान आवेदन करें

Meri Mati Mera Desh Campaign 2024:- हमारे देश के माननीय प्रधाममंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 77वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान की घोषणा की है। भारत देश को आजाद करवाने मे जो वीर जवान शामिल हुए थे। उनको सम्मानित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान मे देश के समस्त नागरिक शामिल हो सकेगें। इसके लिए नागरिको को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Meri Mati Mera Desh Abhiyan के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।



यह अभियान 9 अगस्त से आरम्भ होगा जो सात दिनो तक चलेगा। इस अभियान के दौरान कई ग्राम पंचायतो के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानियो की याद मे शिलाफलकम् बनवाएं जाएगें। यानी उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अभियान मे भाग लेने के लिए नागरिको को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। Registration करने के बाद देश के नागरिक मेरी माटी मेरा देश अभियान का सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते है।

Meri Mati Mera Desh Campaign 2024

Meri Mati Mera Desh Campaign 2024

देश मे आजादी के अमृत महोत्सव के बाद स्वतंत्रता दिवस पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक नया अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इस अभियान को मेरी माटी मेरा देश नाम दिया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत हमारे भारत देश को आजादी दिलाने वाले वीर बहादुरो एंव वीर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। ये अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के बाद स्वतंत्र दिवस के लिए आयोजित किया जाएगा। Meri Mati Mera Desh Abhiyan सम्पूर्ण देशभर मे 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसे पूर भारतवर्ष मे अलग अलग जगहो पर शहीदो को सम्मान दिया जाएगा।

इसके लिए भिन्न भिन्न जगहो पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। और देश के सभी ग्राम पंचायतो मे स्वतंत्रता सेनानियों की याद मे स्मारक भी बनाएं जाएगें। जिनको हम शिलाफलकम् के नाम से जानेगें। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम एक सप्ताह तक आयोजित किए जाएगें। इस अभियान के अन्तर्गत देश के सभी नागरिक बच्चे बूढ़े एंव महिलाएं शामिल हो सकते है। Meri Mati Mera Desh Campaign 2024 मे भाग लेने के लिए नागरिको को इस अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना

मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे मे जानकारी

आर्टिकलMeri Mati Mera Desh Abhiyan
लॉन्च किया गयामाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा।
लाभार्थीदेश के समस्त नागरिक।
उद्देश्यदेश को आजादी दिलाने वाले वीरो को सम्मानित करना।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://merimaatimeradesh.gov.in/

Meri Mati Mera Desh Abhiyan का उद्देश्य

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया मेरी माटी मेरा देश अभियान का प्रमुख उद्देश्य देश शहीद हुए जवानो को सम्मान देना है। जिन्होने इस देश को बचाने के लिए अपनी आहुति दी है। बलिदान दिया है। क्योकिं हम सभी नागरिक इन वीर जवानो को केवल स्वतंत्र दिवस या गणतंत्र दिवस के दिन ही याद करते है। परन्तु अब ऐसा नही होगा। क्योकिं अब हर आने वाली पीढ़ी के मन मे अपने देश के प्रति और शहीद वीरो के प्रति सम्मान पैदा कर सके। इस कार्यकम के दौरान पंच पुराणो को पूरा करने के लिए शपथ भी लेगें। Meri Mati Mera Desh Abhiyan का मुख्य उद्देश्य आजादी के सपूतो को और स्वतंत्र सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजली एंव सम्मान देना है।

मेरी माटी मेरा देश अभियान पंच प्राणो की शपथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने Meri Mati Mera Desh Abhiyan को शुरू करते हुए यह जानकारी दी कि अगले 25 साल तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान उन्होने पंच प्रण की भी बात कही है। जिन को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूर्ण किया जाएगा। यह पंच प्रण निम्नलिखित है।

  1. हमारे देश मे बसी गुलामी की मंशा को मूल रूप से समाप्त करना।
  2. हमारे साथ मिलकर भारत को विकसित देश बनाना।
  3. देश की रक्षा करने वाले शहीदो का सम्मान करना।
  4. भारत देश को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने का सपना साकार करना और देश के नागरिको को अपने कर्तव्य को निभाकर देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना।
  5. हम सभी एकजुटकता के लिए कर्तव्यनिष्ठा के पक्षधर है।

Study In India Portal

Meri Mati Mera Desh Abhiyan के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अभियान की शुरूआत09 अगस्त 2024
अभियान की अन्तिम तिथि30 अगस्त 2024

मेरी माटी मेरा देश अभियान हेतु 7500 कलशों की मिट्टी को दिल्ली लाया जाएगा

इस अभियान के तहत सम्पूर्ण देश मे अमृत कलश याता निकाली जाएगी। जिसमे भारत के सभी क्षेत्र के लाखो की संख्या मे नागरिक जुड़ेगें। इस अभियान के लिए 7500 कलशों को तैयार किया जाएगा। जिन्हें एक साथ अमृत कलश यात्रा के तहत देश की राजधानी दिल्ली लाया जाएगा। इन कलश के अन्दर देश के अलग अलग गांवो से लायी गयी माटी होगी। जिनमे अलग अलग पौधो का रोपण किया जाएगा। इन 7500 कलशो मे एक साथ लायी गयी माटी और पौधो को नेशनल वॉर मोवोरिय यानि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप लगाया जाएगा। और इस स्थल का अमृत वाटिका के नाम निर्माण कराया जाएगा।

शहीदो को श्रद्धांजलि देने के लिए शिलाफलकम् बनाएं जाएगं

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गांव, ब्लॉक, स्थानीय निकाय स्तर पर अमृत सरोवर के पास, वाटर बॉडी, पंचायत बिल्डिंग, स्कूल के पास स्थानीय विरो को श्रद्धाजंलि देने के लिए एक समर्पित श्रद्धाजंलि स्थल शिलाफलकम् बनाया जाएगा। इस स्थलपर 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी एंव उनके परिवारो, शहीदो का सम्मान, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। गांवो के साथ साथ शहरी निकायो मे भी इसी तरहा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। और श्रद्धाजंलि स्थल शिलाफलकम् के निर्माण सहित सभी आयोजन कार्यक्रम भी भावना के अनुरूप किये जाएगें।

Meri Mati Mera Desh Campaign के लाभ एंव विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है।
  • देश के शहीद वीर जवानो के सम्मान मे इस अभियान को शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के तहत देश मे अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
  • प्रधानमंत्री जी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 103वीं कड़ी मे अपने विचार रखते हुए कहा कि शहीद वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए Meri Mati Mera Desh Campaign शुरू होगा।
  • इस अभियान के माध्यम से देश के शहीद जवानो को सम्मान दिलाना है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले वीरो की याद मे सम्पूर्ण भारतवर्ष मे कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। और देश की समस्त ग्राम पंचायतो मे विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएगें।
  • अमृत कलश यात्रा देश के कोनें कोने से 7500 कलशों मे मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुचेगीं।
  • यह यात्रा अपने साथ देश मे विभिन्न हिस्सो से पौधे भी लेकर आएगी। और 7500 कलशों मे आने वाली मिट्टी और पौधो को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
  • यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी।
  • देश के अधिक से अधिक नागरिको को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • मोदी जी ने यह भी कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान मे हिस्सा लेकर हम पंच प्राणो को पूरा करने की शपथ भी लेगें।
  • यह कार्यक्रम अमर शहीदो की याद मे सम्पूर्ण देश मे आयोजित किए जाएगें।
  • देश को बचाने के लिए शहीद वीरों द्वारा जो कार्य किए गए है। उनसे प्रेरित होकर देश के युवाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।

सीखो और कमाओ योजना 

मेरी माटी मेरा देश अभियान की पात्रता

  • आवेदक भारतीय मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस अभियान से देश का प्रत्येक नागरिक जुड़ सकेगा। इसमे सभी वर्ग के लोग भाग ले सकेगें।

Meri Mati Mera Desh Campaign के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत Registration करने के लिए इस अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट केहोम पेज पर आपको Take Pledge के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको फिर से Take Pledge वाला विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने मेरी माटी मेरा देश अभियान का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे मांगी गई सभी जानकारी जैसे- आपका नाम, राज्य, जिला, और मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक फोटो (सेल्फी) अपलोड करनी होगी। (पौधारोपण करते हुए या हाथ मे मिट्टी का दीया लेते हुए)
  • इसको अपलोड करने के बाद आपको Meri Mati Mera Desh Abhiyan का सर्टिफिकेट का विकल्प दिखाई देगा। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आप डाउनलोड सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक कर सकते है।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंजीकरण कर सकते है। और Certificated Download कर सकते है।

मेरी माटी मेरा देश कैंपैन डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपके इस अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपके डाउनलोड वाला लिंक दिखाई देगा।
  • अब आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कई विकल्प खुलकर आएगा। इनमे से आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प का चुनाव करना है।
  • विकल्प चुनन के बाद आपके सामने एक PDF फाइल खुलकर आएगी।
  • आपको यह पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से मेरी माटी मेरा देश कैंपैन डाउनलोड कर सकते है।
FAQs
मेरी माटी मेरा देश अभियान किसने शुरू किया है?

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी Meri Mati Mera Desh Abhiyan को शुरू किया है।

Meri Mati Mera Desh Campaign कब से कब तक चलेगा?

मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त 2024 से शुरू होकर 15 अगस्त 23 तक चलेगा।

मेरी माटी मेरा देश अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Meri Mati Mera Desh Abhiyan की आधिकारिक वेबसाइट https://merimaatimeradesh.gov.in/ है।

Meri Mati Mera Desh Abhiyan क्या है?

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत हमारे भारत देश को आजादी दिलाने वाले वीर बहादुरो एंव वीर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। और उनको भावभीनी श्रद्धाजंलि देकर याद किया जाएगा। इसके लिए देश के समस्त नागरिको को प्रेरित भी किया जाएगा।

Leave a Comment