Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

CG Bhuiyan Portal: सीजी भुइयां bhuiyan.cg.nic.in पर ऑनलाइन ऐसे करे आवेदन

Chhattisgarh Bhuiyan Portal:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिको को हित मे एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका नाम छत्तीसगढ़ भुईयां पोर्टल है। यह पोर्टल एक प्रकार का भूलेख पोर्टल है इस पोर्टल पर राज्य के सभी नागरिको की जमीनो का संकलन डिजिटल रूप मे ऑनलाइन संग्रहित किया गया है। अब छत्तीसगढ़ के नागरिक अपनी जमीन से सम्बन्धित सभी जानकारी आसानी से भुईयां पोर्टल पर देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। इस पोर्टल पर भूमि से जुड़ी कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है। CG Bhuiyan राज्य का भू अभिलेख कम्प्यूटरीकृत परियोजना है जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने मे सहयोग करते हुए शुरू किया गया है। राज्य की भूमि से सम्बन्धित सभी रिकॉर्ड इस पोर्टल पर उपलब्ध कराएं गए है। आप अपनी जमीन से सम्बन्धित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए CG Bhuiyan Portal पर लॉगिन करके देख सकते है। इस आर्टिकल मे छत्तीसगढ़ भुईयां से सम्बन्धित सभी मह्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक पढ़े।



Chhattisgarh Bhuiyan Portal

Shri Ramlala Darshan Yojana – निशुल्क यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Chhattisgarh Bhuiyan Portal 2024

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को भूमि से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ भुईयां पोर्टल लॉन्च किया गया है। साथ ही अब छत्तीसगढ़ राज्य देश के भू रिकॉर्ड डिजिटली उपलब्ध कराने वाले राज्यो मे शामिल हो चुका है। क्योकिं छत्तीसगढ़ का नाम भी अब ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराने वाले राज्यो की सूचीं मे दर्ज हो चुका है। भुईयां पोर्टल छत्तीसगढ़ सरकार का ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड कम्प्यूटरीकृत प्रोगाम है जिसे भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) द्वारा विकसित किया गया है। CG Bhuiyan Portal पर जमीनी प्रक्रिया को दो भागो मे पहला भुईया और दूसरा भू नक्शा मे बांटा गया है। पहला भुईयां जहां खसरा व खाता से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराई गई है आपको अपने खसरा या खाता से सम्बन्धित जानकारी भुईयां पोर्टल पर उपलब्ध होगी। वही भू नक्शा खसरा नक्शा देखने के लिए तैयार किया गया है। अगर कोई नागरिक अपने खसरे से सम्बन्धित जानकारी देखना चाहते है तो वह भू नक्शे के माध्यम से देख सकते है। छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिको को भुईयां पोर्टल पर सम्बन्धित खसरा B-1 एंव खतौनी P-2 देखने की सुविधा दी गयी है। पोर्टल पर राज्य के समस्त नागरिक भूमि से जुड़ी जानकारी को आसानी से देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।

छत्तीसगढ़ भुईयां के बारे मे संक्षिप्त जानकारी

पोर्टल का नामChhattisgarh Bhuiyan Portal
विकसित किया गयाराष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र
सम्बन्धित विभागराजस्व विभाग
राज्यछत्तीसगढ़
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के समस्त नागरिक
लाभभूमि से सम्बन्धित सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
उद्देश्यनागरिको तक भूमि से सम्बन्धित जानकारी आसानी से पहुंचाना।
सम्बन्धित जानकारी देखने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://bhuiyan.cg.nic.in/

CG Charan Paduka Yojana Registration

CG Bhuiyan 2024 के लाभ

  • भुईयां पोर्टल पर छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिक लॉगिन कर लाभ प्राप्त कर सकेगें।
  • राज्य के नागरिक अब अपने घर बैठे ही अपनी भूमि से सम्बन्धित जानकारी ऑनलाइ देख सकेगें।
  • Bhuiyan पर सभी भूमि अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • इस पोर्टल की मदद से भू नक्शा अनुभाग के तहत नक्शे से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिको को अब भूमि से सम्बन्धित किसी भी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यालय, तहसील या पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
  • यह ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत ही सरल और सुरक्षित है और कोई भी नागरिक इस पोर्टल का उपयोग बहुत ही आसानी से कर सकता है।
  • इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य मे जमीनो की कालाबाजारी कम होगी।
  • इस पोर्टल पर राज्य के नागरिक अपनी जमीन से सम्बन्धित जानकारी बिना किसी शुल्क दिए प्राप्त कर सकेगें।
  • भुईयां पोर्टल पर राज्य के नागरिक अपना खाता नम्बर दर्ज करके अपनी भूमि का सभी रिकॉर्ड देख सकते है और अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड भी कर सकते है।

छत्तीसगढ़ भुईयां B-1 खसरा P-2 खतौनी का विवरण देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी नागरिक B-1 खसरा और P-2 खतौनी की जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते है या डाउनलोड करना चाहते है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर आसानी से खसरा व खतौनी की जानकारी देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। तो चलिए जानते है क्या है पूरी प्रक्रिया?

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भुईयां पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज आपके सामने खुलेगा।
CG Bhuiyan Portal
  • होम पेज पर आपको डिजिटल हस्ताक्षरित B-1/P-2 आवेदन का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके समने अगला पेज खुलेगा इस पेज पर आपके सामने दो विकल्प आएगें पहला ग्राम चुने और दूसरा ग्राम क्रमांक दे।
CG Bhuiyan Portal
  • अब आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार ग्राम चुने या ग्राम क्रमांक का चयन करना है।
  • अगर आपके पास ग्राम क्रमांक है तो ग्राम क्रमांक का चयन करे अन्यथा ग्राम चुने के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अगर आप ग्राम चुने के विकल्प पर क्लिक करते है तो क्लिक करते ही आपके सामने जिला, तहसील व ग्राम के चयन के लिए विकल्प खुलकर आएगें।
  • आपके अपने जिले, तहसील और ग्राम का चयन करना है।
CG Bhuiyan Portal
  • चयन करने के बाद आपके सामने दो विकल्प दिकाई देगें पहला खसरा और दूसरा वार।
  • यहां पर आपक किसी भी विकल्प का चयन कर सकते है अगर आप खसरा वार के विकल्प का चयन करते है तो आपके सामने पुन: दो विकल्प दिकाई देगें। पहला खसरा संख्या प्रिविष्ट करे व दूसरा खसरा चुने।
CG Bhuiyan Portal
  • अगर आपके पास खसरा संख्या है तो पहला विकल्प चुने अन्यथा दूसरा खसरा चुने विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आप दूसरा विकल्प खसरा चुनें चयन करते है।
  • खसरा चुने के विकल्प पर क्लिक करने के बाद अपना खसरा संख्या का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको निचे बॉक्स मे अपना नाम, पिता का नाम, जमीन विवरण दिखाई देगा उसका सत्यापन करना है।
  • इसके बाद आपको B-1 खतौनी रिपोर्ट या P-2 खसरा रिपोर्ट मे से आपको अपने अनुसार रिपोर्ट का चयन करना है।
CG Bhuiyan Portal
  • अब आपको निचे नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी दर्ज करने के लिए विकल्प मिलेगा जहां पर आपको अपना विवरण दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको बी-1 खतौनी रिपोर्ट पीडीएफ या पी-2 रिपोर्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक दिखाई देगें।
CG Bhuiyan Portal
  • आपको इस लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके डिवाइस मे बी-1 खतौनी डाउनलोड हो जाएगी।
  • अब आप बी-1 खतौनी को अपनी डिवाइस मे डाउनलोड कर सेव कर सकते है और उसका प्रिंट निकाल सकते है।

Mahtari Vandan Yojana Form 2024: Pdf Download

CG Bhuiyan भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भुईयां पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
छत्तीसगढ़ भुईयां भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
  • होम पेज पर आपको अपने जिला, तहसील, RI और ग्राम का चयन करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने नक्शा खुलेगा।
छत्तीसगढ़ भुईयां भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
  • इस नक्शे मे आपको खसरा नम्बर वाले नक्शे पर क्लिक करना है।
छत्तीसगढ़ भुईयां भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
  • अब आपके सामने खसरा नम्बर नक्शा दिखाई देगा जिस पर आप अपने प्लॉट की जानकारी देख सकते है।
छत्तीसगढ़ भुईयां भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
  • अगर आप अपना भू नक्शा डाउनलोड करना चाहते है तो आप मैप रिपोर्ट पर क्लिक करके प्लॉट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते है।

|PMSSY| PM Swasthya Suraksha Yojana 2023: pmssy-mohfw.nic.in

खसरा विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भुईयां पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको खसरा विवरण के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने जिले, तहसील एंव ग्राम का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने खसरा विवरण खुलकर आ जाएगा।

भूमि अभिलेखो को अपडेट करने की प्रक्रिया

अगर आप अपने भूमि के अभिलेखो के अपडेट के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर अभिलेखो को अपडेट कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको भुईयां पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको अभिलेख दुरूस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे- नांमातरण का आधार, नामांतरण का कारण, ई-पंजीयन संख्या, नामांतरण सम्बन्धित दस्तावेज़, जिला, तहसील, ग्राम, खसरा, ई-पंजीयन दिनाकं आदि दर्ज करना है।
  • सभी विवरण ठीक प्रकार से भरने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपका आवेदन भूमि अभिलेखो मे परिवर्तन के लिए पोर्टल पर दर्ज हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ भुईयां पोर्टल- दस्तावेज़ क्रमांक से पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको CG Bhuiyan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको दस्तावेज़ क्रमांक से पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इस पेज पर आपको दस्तावेज़ क्रमांक डाले के सेक्शन मे अपना दस्तावेज़ क्रमांक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपका दस्तावेज़ PDF मे डाउनलोड हो जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक-
भूमि स्वामी/दुरूस्ती दिनांक वार खसरा विवरणClick Here
नजूल संधारण खसरा से सम्बन्धित भूमि विवरणClick Here
परिवर्तित भूमि संधारण खसरा से सम्बन्धित भूमि विवरणClick Here
पंजीयन खसरो का ब्यौराClick Here
नक्शा देखेंClick Here
दस्तावेज़ क्रमांक से पीडीएफ डाउनलोडClick Here
CG Bhuiyan Android AppDownload
FAQs
छत्तीसगढ़ भुईयां क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया एक भू- अभिलेख पोर्टल है इस पोर्टल पर राज्य के नागरिक अपनी भूमि से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।

CG Bhuiyan Portal को किसके द्वारा विकसित किया गया है?

CG Bhuiyan Portal को राष्ट्रीय सूचना एंव विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित किया गया है।

भू-अभिलेख क्या होता है?

भू-अभिलेख भूमि का वह दस्तावेज़ होता है जो जमीन के मालिक का नाम और जमीन से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी का ब्यौरा रखता है।

भुईयां पोर्टल छत्तीसगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

भुईयां पोर्टल छत्तीसगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट https://bhuiyan.cg.nic.in/ है।

Chhattisgarh Poultry Farming Promotion Scheme Apply

Leave a Comment