Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Agniveer Bharti 2024 इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन आवेदन, Agniveer Recruitment

Agniveer Bharti Yojana 2024:- केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम अग्निवीर भर्ती योजना Agniveer Bharti Yojana है। जिसके अंतर्गत देश के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों जैसे भारतीय सेना वायु सेना और नौसेना में भर्ती होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से देश के उन युवाओं को अपने देश की सेवा करने का मौका प्राप्त होगा जो सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे थे। Agniveer Bharti योजना के माध्यम से जो युवा सेना में भर्ती किए जाएंगे उन्हें “अग्निवीर” के नाम से पुकारा जाएगा। और उन्हें 4 वर्ष की अवधि के लिए सेना में अपनी सेवा प्रदान करनी होगी।



अगर आप भी अग्निवीर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अग्निवीर भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगी जैसे इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Agniveer Bharti Yojana

Table of Contents

Agniveer Bharti Yojana 2024

Agniveer Bharti योजना को केंद्रीय रक्षा मंत्री द्वारा आरंभ किया गया है। जिसके माध्यम से देश के युवाओं को सेना में भर्ती कर कर अपने देश की सेवा का सुअवसर प्रदान किया जा रहा है। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत चयनित किए गए युवाओं को अग्निवीर के नाम से पुकारा जाएगा। और उन्हें सेना में 4 वर्ष की अवधि के लिए अपनी सेवा प्रदान करने का मौका प्रदान किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत चयनित अग्नि वीरों को 4 वर्ष के कार्यकाल पूरा हो जाने पर उन्हें सेना निवृत्त कर दिया जाएगा। चयनित अग्नि वीरों को प्रतिमाह 30000 रुपए एवं अन्य सैनिकों को प्राप्त होने वाले सभी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। अग्निवीर भर्ती के तहत

इस वर्ष कुल 46000 अग्नि वीरों की भर्ती नौसेना वायुसेना और थलसेना सभी रक्षा बलों में की जाएगी। Agniveer Bharti Yojana के तहत आवेदक युवा की आयु 17.5 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तभी आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। और देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान

अग्निवीर भर्ती योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामअग्निवीर भर्ती योजना  
आरंभ की गईरक्षा मंत्री द्वारा  
लाभार्थीभारत के युवा नागरिक  
उद्देश्यप्रमुख सशस्त्र बलों में युवा नागरिकों की भर्ती करना
लाभसशास्त्र बलों में नियुक्ति  
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं  
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट  यहाँ क्लिक करे

Agniveer Bharti Yojana 2024 का उद्देश्य

अग्निवीर भर्ती योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के युवा नागरिकों को भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती होने का अवसर प्रदान करना है। जिसके अंतर्गत चयनित युवाओं को सेना में 4 वर्ष के लिए अपनी सेवा प्रदान करनी होगी। इस योजना के अंतर्गत चयनित किए गए युवाओं को अग्निवीर के नाम से पुकारा जाएगा और उन्हें प्रतिमाह 30000 रूपए वेतन स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। अग्निवीरों की 4 साल की अवधि पूर्ण हो जाने पर उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। और इसके अलावा अग्निवीरों को उनके सेना निवृत्ति के पश्चात 11.71 लाख रुपए की धनराशि सेवा निधि के रूप में प्रदान की जाएगी।

Agniveer Bharti के लाभ एवं विशेषताएं

  • अग्निवीर भर्ती योजना को केंद्रीय रक्षा मंत्री द्वारा आरंभ किया गया है।
  • अग्निवीर भर्ती योजना के तहत चयनित किए गए युवाओं को अग्निवीर के नाम से पुकारा जाएगा। और उन्हें सेना में 4 वर्ष की अवधि के लिए अपनी सेवा प्रदान करने का मौका प्रदान किया जाएगा।
  • देश के इच्छुक युवाओं को इस योजना के तहत भर्ती होने के लिए किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए युवाओं को रक्षा बलों द्वारा निर्धारित सभी चिकित्सा मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।
  • इस योजना में केवल 17.5 वर्ष की आयु से 21 वर्ष की आयु के युवा ही आवेदन कर सकते हैं।
  • अग्निवीर भर्ती योजना में भर्ती किए गए युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 30000 रुपए का वेतन प्रदान किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार की ओर से चयनित अग्नि वीरों को सर्विस हॉस्पिटल के माध्यम से चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • और इसके अलावा अग्निवीरों को 30 वार्षिक छुट्टियां एवं डॉक्टर की सलाह के आधार पर सीक छुट्टियां प्रदान की जाएगी।
  • रक्षा मंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 वर्ष के लिए सेवा में भर्ती किया जाएगा।
  • अग्निवीरों को उनके 4 वर्ष के सेवा कार्यकाल के पश्चात उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।
  • और अग्निवीरों को सेवानिवृत्त होने पर भारत सरकार द्वारा उन्हें 11.7 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत रक्षा बलों में इस वर्ष कुल 48000 अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।
  • इसके अलावा भारतीय सेना अग्निवीरों को उनके कार्यकाल की अवधि पूर्ण होने पर उनमें से 25% अग्निवीरों को स्थाई सैनिक के रूप में भी नियुक्त किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अग्निवीरों को केंद्र सरकार की ओर से 48 लाख रूपए का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा। जो अग्निवीरों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके परिवार को प्रदान किया जाएगा।

अग्निवीर सेना भर्ती हेतु सामान्य प्रवेश परीक्षा

  • वे सभी उम्मीदवार युवा नागरिक जो रक्षा बलों द्वारा निर्धारित चिकित्सा मानदंडों पर खरे उतरते हैं उन्हें अग्निवीर हेतु सामान्य प्रवेश परीक्षा भी देनी है।
  • उम्मीदवारों को चिकित्सा मानदंडों को पूरा करने के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी उपलब्ध कर दी जाएगी।
  • इसके अलावा विद्यार्थियों के द्वारा सामान्य प्रवेश परीक्षा में दिए गए गलत जवाब हेतु नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
Agniveer Bharti से जूड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
  • केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर भर्ती के तहत अग्निवीरों को आर्मी एक्ट 1950 के अंतर्गत रक्षा बलों में भर्ती किए गए हैं।
  • रक्षा बलों द्वारा निर्धारित सभी चिकित्सा मानदंडों को अग्निवीरों को पूर्ण करना होगा। अग्निवीर भर्ती योजना के माध्यम से भर्ती किए गए अग्निवीरों को किसी भी रेजिमेंट में किया जा सकता है।
  • भर्ती किए गए अग्निवीरो को सेवन मुक्त हो जाने पर किसी भी प्रकार की पेंशन अथवा उपहार प्रदान नहीं की जाएगी।
  • अग्निवीरों के कार्यकाल की समय अवधि पूरी हो जाने के बाद उनकी बेच में से 25% योग्य अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में स्थाई सैनिक के तौर पर नियुक्त कर दिया जाएगा।
  • ऐसे अग्निवीर जो किसी खास समुदाय से संबंध रखते हैं उन्हें टैटू बनवाने की अनुमति प्राप्त होती है।
  • स्थाई सैनिक के तौर पर नियुक्त किए गए अग्निवीरों को आने वाले अगले 15 वर्षों तक रक्षा बलों में अपनी सैन्य सेवा प्रदान करनी होगी।
  • चयनित अग्निवीरों को वार्षिक अवकाश एवं डॉक्टरी सलाह पर सिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत डिस्चार्ज

  • अग्निवीर भर्ती योजना के अनुसार अग्निवीर भर्ती योजना के अनुसार 4 साल की अवधि पूरी हो जाने के बाद अग्निवीरों को रिटायर कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत रिटायरमेंट अग्निवीरों को सेवा निधि की राशि का भुगतान प्रदान किया जाएगा।
  • अग्निवीरों को किसी भी प्रकार की टेंशन या गारंटी नहीं दी जाएगी। कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट फैसिलिटी, एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम, एक्स सर्विसमैन स्टेटस तथा अन्य सेनाओं को प्रदान किए जाने वाले लाभ भी अग्निवीरों को नहीं दिए जाएंगे।
  • यदि किसी अग्निवीर ने सेना की गुप्त जानकारी को सार्वजनिक किया या किसी को बताया तो अधिकारिक सीक्रेट एक 1923 के द्वारा अग्निवीरों को पर कार्यवाही की जाएगी।

4 साल की अवधि पूरी हो जाने के बाद अग्निवीर को प्रदान की जाने वाले लाभ

  • अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत 4 साल की अवधि पूरी होने के बाद अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज प्रदान किए जाते हैं।
  • अग्निवीरों को स्किल सर्टिफिकेट प्रदान की जाएगी जिसमें उनकी इस खेल से जुड़ी समस्याओं जानकारी होगी। अगर कोई अपने लिए दसवीं कक्षा 3 करने के बाद सेवा में प्रवेश लेता है तो 4 साल की अवधि पूर्ण होने के बाद उन्हें कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण करने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 
कार्य श्रेणी से संबंधित योजना के अन्य पात्रता मानदंड
  • अग्निवीर सामान्य सैनिक ड्यूटी सभी शस्त्र बल आवेदन कर्ता की आयु 17.5 वर्ष से 31 वर्ष के बीच में चाहिए।
  • आवेदक के कक्षा दसवीं में कम से कम 45% अंक एवं सभी विषयों में न्यूनतम 35% अंक होने चाहिए। अगर कोई आवेदक किसी ऐसे शिक्षा संस्थान से दसवीं की परीक्षा तिथि है जहां ग्रेडिंग प्रणाली चलती है। तो आवेदक को न्यूनतम सम्रग C2 ग्रेड एवं सभी विषयों में D ग्रेट प्राप्त होने चाहिए।

Agniveer तकनीकी और (ऑल आर्म्स) एवं अग्निवीर (तकनीकी)

  • इसके लिए आवेदन कर्ता की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करता को कक्षा 12वीं में भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान गणित और अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% मार्क्स एवं सभी विषयों में न्यूनतम 40% मार्क्स प्राप्त किए हो।
  • ऐसे युवा जिन्होंने एनआईओएस अथवा आईटीआई का कोर्स किया है वह भी पद लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आईटीआई अथवा एनआईओएस का कोर्स करने वाले आवेदन कर्ता द्वारा अवश्य क्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का NSQF लेवल 4 या इससे ऊपर का कोर्स किया गया होना चाहिए।

आयुष्मान भारत योजना

अग्निवीर क्लॉक/स्टोर कीपर (तकनीकी ऑल आर्म्स)

  • इसके लिए आवेदन कर्ता की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करता को कक्षा 12वीं में कुल 60% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और सभी विषयों में न्यूनतम 50% मार्क्स प्राप्त किए हो।
  • इस पद के लिए आवेदक को कक्षा 12 वी में गणित अकाउंट एवं बुक कीपिंग में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
Agniveer ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) 10वीं उत्तीर्ण
  • आवेदक की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करता को कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इस पद के लिए आवेदक को कक्षा 10वीं में न्यूनतम न्यूनतम 33% मार्क्स होने चाहिए।
अग्निवीर ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) 8वीं उत्तीर्ण
  • आवेदक की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करता को कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इस पद के लिए आवेदक को कक्षा 8वीं में न्यूनतम न्यूनतम 33% मार्क्स होने चाहिए।

Agniveer Bharti के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • कक्षा 12वीं के मार्कशीट
  • कक्षा 8वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अग्निवीर सेना भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

वायु सेना

  • सबसे पहले आपको भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Agniveer Bharti
  • होम पेज पर आपको अग्निपथ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा। आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • और साथ ही आवेदन पत्र में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नौसेना

  • सबसे पहले आपको भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Agniveer Bharti
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगी गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अग्निवीर सेना भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

थल सेना

  • सबसे पहले आपको भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Agniveer Bharti
  • होम पेज पर आपको अग्निवीर भर्ती के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपनीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment