Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

आमंत्रण पोर्टल: Amantran Portal Republic Day ऑनलाइन टिकट बुकिंग 2024

Aamantran Portal:- हमारे देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस है। इन दोनो पर्व पर देश मे मह्त्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। जिसमे हम अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानो को याद करते है और देश की सैन्य ताकतो को भी प्रदर्शित किया जाता है जिसे देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक भी आते है। इसमे भाग लेने के लिए लोगो को ऑफलाइन टिकट लेना पड़ता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए हमारे देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा पोर्टल आमंत्रण पोर्टल लॉन्च किया गया है। Aamantran Portal 2024 पर गणतंत्र दिवस एंव स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मे भाग लेने वाले लोगो को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे लोगो को कही जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।



आमंत्रण पोर्टल के माध्यम से देश का कोई भी नागरिक कहीं से भी टिकट बुक कर सकता है और गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड मे भाग ले सकता है। अगर आप भी इस कार्यक्रम मे शामिल शामिल होना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े क्योकिं आज हम आपको इस आर्टिकल मे आमंत्रण पोर्टल से सम्बन्धित सभी मह्त्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है।

Aamantran Portal 2024

Aamantran Portal 2024

देश मे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते है इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए उनको लंबी लाइनो मे लोगो को टिकट लेने के लिए खड़ा होना पड़ता है इसी को ध्यान मे रखते हुए हमारे देश के रक्षा मंत्री श्री अजय भट्ट द्वारा 6 जनवरी 2023 को आमंत्रण पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल एक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली है। Aamantran Portal के माध्यम से नागरिको को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए नागरिको को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान की गई है। ताकि जनता और सरकार के बीच की दूरी को कम किया जा सके। इस पोर्टल को डिजिटल इंडिया की पहल से उपयोगकर्ता और पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है।

सरकार द्वारा संचालति इस पोर्टल की सहायता से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए नागरिको को ई टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। इस पोर्टल पर देश के नागरिक घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन की सहायता से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकर बुक कर सकते है। और इस कार्यक्रम मे शामिल हो सकते है। अब नगरिक कही से भी इन टिकट की बुकिंग ऑनलाइन एक क्लिक मे बिना किसी समस्या के कर सकते है इसके लिए लोगो को कही जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

Khelo India Youth Games

आमंत्रण पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी

पोर्टल का नामAamantran Portal 2024
लॉन्च किया गयारक्षामंत्री अजय भट्ट जी द्वारा
सम्बन्धित विभागरक्षा मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थीदेश के समस्त नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा प्रदान करना।
वर्ष2024
टिकट बुक करने की प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://aamantran.mod.gov.in/

Aamantran Portal 2024 का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किया गया आमंत्रण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिको को गणतंत्र दिवस एंव स्वतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए नागरिको को ऑनलाइन टिकट बुक कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि देश का कोई भी नागरिक बिना किसी समस्या के आसानी से टिकट खरीद सके और गणतंत्र दिवस एंव स्वतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमो मे भाग ले सके। Aamantran Portal की सहायता से देश के नागरिक कही से अपना टिकट बुक कर सकते है। इसके लिए उनको कही जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। जिससे लोगो के समय और पैसे दोनो की बचत होगी। और ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली मे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस समारोह के टिकट का मूल्य

गणतंत्र दिवस के अवसर पर टिकट खरीदने का मूल्य अलग अलग निर्धारित किया गया है जिसका विवरण निम्नलिखित है।

  • आरक्षित सीटें (मंच के नजदीक की सीटें) मूल्य- 500 रूपेय प्रति टिकट।
  • अनारक्षित सीटें (पहले आओ पहले पाओ) के आधार पर- 20 रूपये से 100 रूपेय तक।

WHO mYoga App

आमंत्रण पोर्टल के लाभ व विशेषता

  • भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा Aamantran Portal को लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल पर देश के नागरिको को घर बैठे राष्ट्रीय पर्वो पर होने वाले कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई है।
  • जिससे कोई भी नगरिक गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड मे शामिल होने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेगें।
  • इसके लिए उनको कहीं जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली से नागरिको के समय और रूपेय दोनो की बचत होगी।
  • डिजिटल टिकट मे सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए QR Code प्रमाणीकरण किया गया है।
  • ईमेल और एसएमएस और डिजिटल माध्यम से टिकट को भेजने की सुविधा होगी।
  • आमंत्रण पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक कही से भी अपना टिकट बुक कर सकते है।
  • एक मोबाइल नम्बर से 10 टिकट बुक करने की सुविधा होगी।
  • टिकट खरीदने के बाद रद्द करने और ट्रांसफर करने की मनाही होगी यानी अपना टिकट किसी दूसरे को नही दे सकेगें।
  • अतिथियों से स्वीकृति लेने के लिए RSVP का विकल्प भी प्रदान किया गया है।
  • भविष्य की घटनाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर समारोह के बाद डेटा विशलेषण का विकल्प भी दिया गया है।

Aamantran Portal 2024 पर ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Aamantran Portal
  • होम पेज पर आपको Don’t have an account? Sign Up for Buying Ticket के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
आमंत्रण पोर्टल
  • इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी जैसे- नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि, स्थायी पता, मोबाइल नम्बर व कैप्चा कोड आदि दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको होम पेज पर अपना मोबाइल नम्बर और कैप्चा कोड दर्ज करके Request OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज कर लॉगिन कर देना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इवेंट का चयन करके टिकट का प्रकार, जन्म तिथि, पूरा नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, पता, एक आईडी प्रुफ और आईडी प्रुफ का फोटो अपलोड करना होगा।
  • अगर आप एक से अधिक टिकट बुक करना चाहते है तो आप निचे दिए गए + प्लस के विकल्प पर क्लिक करके टिकट बुक कर सकते है।
  • अंत मे आपको Process to Payment के विकल्प पर क्लिक करना है।

ऑफलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 और दोपहर 02:00 से लेकर शाम 04:00 बजे तक आप टिकट बूथ से टिकट खरीद सकते है।

  • सेना भवन (गेट नंबर 2)
  • शास्त्री भवन (गेट नंबर 3)
  • प्रगति मैदान (गेट नंबर 2)
  • जंतर मंतर (मेन गेट के पास)
  • संसद भवन – पार्लियामेंट हाउस मे केवल सांसदो के सदस्यो को ही टिकट मिल सकेगें।
FAQs
आमंत्रण पोर्टल क्या है?

आमंत्रण पोर्टल के माध्यम से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिको को ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

Aamantran Portal की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Aamantran Portal की ऑफिशियल वेबसाइट aamantran.mod.gov.in है।

आमंत्रण पोर्टल को कब और किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री अजय भट्ट जी द्वारा 6 जनवरी 2023 को आमंत्रण पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

Leave a Comment