Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

e-District Delhi : रजिस्ट्रेशन, लॉगिन @ edistrict.delhigovt.nic.in

दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए e-District Delhi Portal को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य की आम जनता को सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को दिल्ली सरकार द्वारा डिजिटल तकनीक के माध्यम से शुरू किया गया है। राजस्व विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों को दिल्ली ई डिस्टिक पोर्टल के द्वारा कोई भी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन ही वेरीफाई कर सकता है। अब दिल्ली के लोगों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से E-District Delhi 2024 पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सेवा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप ही घर बैठे ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के सारे कार्यों को आसानी से कर सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।  



e-District Delhi Portal 2024

दिल्ली के नागरिकों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा e-District Delhi Portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के नागरिक विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आपको लंबी कतारों में समय बिताने की चिंता नहीं होगी। अब दिल्ली के नागरिक घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए e-District Delhi Portal पर पहले अपना पंजीकरण करना होगा। तभी आप इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

दिल्ली पानी बिल माफी योजना

Key Highlights Of e-District Delhi Portal

पोर्टल का नामe-District Delhi Portal  
शुरू किया गयादिल्ली सरकार द्वारा  
लाभार्थीदिल्ली के नागरिक  
उद्देश्यनागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएंआय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सेवाएं, राशन कार्ड सेवाएं, बिजली संबंधी सेवाएं
राज्यदिल्ली  
साल2024
अधिकारिक वेबसाइट  https://edistrict.delhigovt.nic.in/  

ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल 2024 का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा e-District Delhi पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान करना है ताकि उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं, सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता ना पड़े। और विभागों के कार्यों में तेजी आ सके। ई-डिस्ट्रिक दिल्ली पोर्टल के माध्यम से तहसील में बनाए जाने वाले दस्तावेजों जैसे जाति, आय, निवास, मृत्यु, जन्म और विवाह पंजीकरण आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।  

 मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना

e-District Delhi Portal पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है?

  • दिल्ली के सभी नागरिक ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • E District Delhi के माध्यम से दिल्ली के लोग कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • दिल्ली के नागरिक e-district पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवा सकते हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी इस पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।
  • e-district पोर्टल पर दिल्ली के नागरिकों को सरकारी योजनाओं जैसे विकलांगता पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि का लाभ दिया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
  • अंतिम संस्कार, विवाह सहायता, और पूर्व सैनिकों को वित्तीय सहायता आदि का लाभ e-District Delhi Portal पर उपलब्ध किया गया है। 

दिल्ली रोजगार बाजार

-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

e-District Delhi Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-डिस्टिक दिल्ली पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
e-District Delhi
  • होम पेज पर आपको New User के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Citizen Registration Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको दस्तावेज का प्रकार और दस्तावेज का नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको दिए गए कैप्चा को दर्ज करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुल जाएगा।
e-District Delhi
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सही जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल पर आपको एक्सेस कोड पासवर्ड भेजा जाएगा। जिसे आपको इस फॉर्म में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Continue to registration के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई डिस्टिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

e-District Delhi पोर्टल Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e-District Delhi Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Registration Users login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Citizen Login Form खुल जाएगा।
e-District Delhi
  • इस फॉर्म में आपको User ID और Password दर्ज करना है।
  • अब आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको -डिस्टिक दिल्ली पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको track your application के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Track Your Application का पेज खुल जाएगा।
e-District Delhi
  • इस पेज पर आपको Select Department, Applied For, Application No, और Application Name दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन की स्थिति खुल जाएंगी।

 Application Form डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म की सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में आपको अपनी आवश्यकतानुसार फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

e-District Delhi सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-डिस्टिक दिल्ली पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको प्रिंट/डाउनलोड सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
e-District Delhi
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई आवश्यक जानकारी जैसे डिपार्टमेंट, एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सर्टिफिकेट खुल जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड का ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लेना होगा और आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।
FAQ, s
E-District Delhi Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

E-District Delhi पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान करना है।

क्या जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी E-District Delhi Portal पर आवेदन किया जा सकता है?

हां जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी इस पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।

ई-डिस्टिक दिल्ली पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है?

ई-डिस्टिक दिल्ली पोर्टल पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सेवाएं, राशन कार्ड सेवाएं, बिजली संबंधी सेवाएंउपलब्ध है।

Leave a Comment