Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Jan Samman Video Contest: वीडियो बनाकर करें लाखों की कमाई, रजिस्ट्रेशन करें

Rajasthan Jan Samman Video Contest:- हाल ही मे राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलौत जी के द्वारा एक वीडियो कॉन्टस्ट की शुरूआत की गई है। जिसका नाम Jan Samman Video Contest Rajasthan है। इस वीडियो कॉन्टेस्ट के माध्यम से राज्य के प्रत्येक नागरिक तक प्रदेश मे चल रही सभी सरकारी योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता मे राज्य का कोई भी नागरिक प्रतिभाग कर सकता है। और लाखो के इनाम जीत सकता है। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान मे प्रतिभाग करने से लेकर इनाम प्राप्त करने तक की पूरी व स्टीक जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी राजस्थान राज्य के निवासी है। तो आप इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े। और इस वीडियो कॉन्टेस्ट मे शामिल होकर इनाम प्राप्त करे।



Jan Samman Video Contest

Rajasthan Jan Samman Video Contest

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की शुरूआत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 7 जुलाई 2023 को की गई है। इसके माध्यम से राजस्थान राज्य का जो कोई भी व्यक्ति पात्र होते हुए भी राजस्थान के सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाता है। तो उनको इस वीडियो कॉन्टेस्ट के माध्यम से जागरूक करके राजस्थान राज्य की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जल्द से जल्द लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Jan Samman Video Contest Rajasthan के अन्तर्गत नागरिको को राजस्थान की सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली वीडियो बनाना होगा। और उस वीडियो को किसी भी दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अपलोड करना होगा। जिसका लाभ उठाकर राजस्थान के नागरिक प्रतिदिन 1 लाख रूपेय तक का इनाम प्राप्त कर सकते है।

Rajasthan Social Media Yojana

जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता के बारे मे जानकारी

आर्टिकलJan Samman Video Contest
लॉन्च किया गयामुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा।
राज्यराजस्थान।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के नागरिक।
उद्देश्यनागरिको को सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देना और योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना।
लाभनागरिको को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो बनाकर अपलोड करने पर नागरिको को पुरस्कृत किया जाएगा।
पुरस्कार राशी1 लाख रूपेय तक।
पंजीकरण आरम्भ तिथि07 जुलाई 2023
अन्तिम तिथि06 अगस्त 2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://jansamman.rajasthan.gov.in/

Jan Samman Video Contest का उद्देश्य

राजस्थान सरकार दवारा आरम्भ की गई राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को राजस्थान सरकार की सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए नागरिको को वीडियो कॉन्टेस्ट मे भाग लेने के लिए लाभार्थियो को प्रमुख योजनाओं का वीडियो अपलोड कर नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आपको बता दे कि राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया गया था। जिसमे अभी तक 1 करोड़ 80 लाख लोगो को लाभ मिल चुका है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के मुताबिक अभी भी 15 लाख लोग ऐसे है। जिनको अभी सरकार की प्रमुख दस योजनाओं का लाभ नही मिला है। तो ऐसे सभी नागरिको को Rajasthan Jan Samman Video Contest के माध्यम से जागरूक करके सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana

राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के तहत मिलने वाली पुरस्कृत राशी

पुरस्कारनकद धनराशी
प्रथम पुरस्कार1 लाख रूपेय प्रतिदिन।
दिवतयी पुरस्कार50 हजार रूपेय प्रतिदिन।
तृतीय पुरस्कार25 हजार रूपेय प्रतिदिन।

जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता विजेताओं की सूची

राजस्थान राज्य के जो कोई भी Rajasthan Jan Samman Video Contest मे प्रतिभाग करेगें। उनके प्रत्येक तीसरे दिन इनामी राशी वितरित की जाएगी। क्योकिं राज्य सरकार द्वारा ही तीसरे दिन इन विजेताओं की सूची जारी की जाएगी। इसीलिए जब भी विजेताओं की सूची कोशिश की जाएगी। तब अवश्य ही हम आपको इस वेबसाइट के जरिए हम जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट विजेताओं की सूची प्रदान करेगें।

Jan Samman Video Contest के माध्यम से 80 लाख रूपेय से अधिक के पुरस्कार वीडियो प्रतियोगिता के माध्यम से दिये जाएगें।

राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की शुरूआत 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है। जो आने वाली 6 अगस्त तक जारी रहेगी। पूरे महीने इस वीडियो प्रोग्रोम को जारी रखा जाएगा। जिसमे हर रोज प्रथम तीन नंबर पर आने वाले लोगो को कुल मिलाकर 175000 के ईनाम और इसके अलावा 100 लोगो को 1000 रूपेय के प्रेरणा पुरस्कार यानी एक लाख रूपेय के प्रेरणा पुरस्कार प्रति दिन दिए जाएगें। इस प्रकार से कुल मिलाकर प्रतिदिन 275000 के पुरस्कार Rajasthan Jan Samman Video Contest के अन्तर्गत दिए जाएगें।

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान के लाभ एंव विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने राज्य मे संचालित कल्याणकारी योजना के प्रति नागरिको जागरूक करने के लिए Rajasthan Jan Samman Video Contest को लॉन्च किया है।
  • इसमे भाग लेकर राज्य के नागरिक प्रतिदिन 1000 रूपेय से लेकर 1 लाख रूपेय तक का ईनाम प्राप्त कर सकते है।
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के माध्यम से एक माह के भीतर ही वीडियो कॉन्टेस्ट विजेताओं को 80 लाख रूपेय के नगद ईनाम दिए जाएगें।
  • जन सम्मान पोर्टल पर पुरस्कार जीतने वालो को की सूची प्रत्येक तीसरे दिन घोषित की जाएगी।
  • Jan Samman Video Contest के माध्यम से सोशल मीडिया एक्टिविस्टो को लाभ होगा। साथ ही आम नागरिको को भी लाभ होगा।
  • राज्य के कोई भी नागरिक जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में प्रति दिन एक से अधिक राजस्थान की सरकार योजनाओं का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट जन सम्मान जय राजस्थान हैशटैग साथ अपलोड कर सकते है।
  • इन वीडियो के जरिए राजस्थान सरकार अपनी योजनाओं को आम जन तक पहुँचाएगी।
  • इस वीडियो कॉन्टेस्ट के माध्यम से 1 करोड़ 80 लाख परिवारो के अलावा शेष 15 लाख परिवारो को जोड़ जाएगा।
  • Jan Samman Video Contest मे किसी भी धर्म जाति के लोग प्रतिभाग कर नगद पुरस्कार प्राप्त कर सकेगें।

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel

पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • नागरिक की आयु 13 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक द्वारा कम से कम 2 सोशल मीडिय अकाउंट पर वीडियो अपलोड करना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज़

  • जान आधार नम्बर।
  • मोबाइल नम्बर।
  • ईमेल आईडी।
  • सोशल मीडिया लिंक

Rajasthan Jan Samman Video Contest मे प्रतिभाग करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान की सरकारी योजनाओं मे से आप एक वीडियो के अंदर जितनी भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना चाहते है। उसके बारे मे (Khetiniduniya.in) वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करनी है।
  • उसके बाद आपको सरकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो के माध्यम से लोगो के देनी है। वीडियो 30 सेकेंड से लेकर 120 सेकेंड के बीच होनी चाहिए।
  • वीडियो पूरा बन जाने के बाद आपको इसे किसी 2 सोशल मीडिया अकांउट पर #JanSammanjaiRajasthan हैशटैग का उपयोग करके अपलोड कर देना है। (इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर)
  • वीडियो अपलोड करते समय ध्यान दे कि आपको वीडियो की सेंटिग Private की जगह Public पर सेट हो। ताकि आपको वीडियो कोई भी देख सके।
  • वीडियो अपलोड होने के बाद आपको जन सम्मान की आफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको Jan Samman Video Contest मे प्रतिभाग करने के लिए यहां क्लिक करे के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप यहां क्लिक करें
  • अब आपकी स्क्रीन पर Jan Samman Video Contest आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इसमे आपको अपनी नाम जन, आधार संख्या, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जिला और दोनो सोशल मीडिया वीडियो लिंक को भरना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक Jan Samman Video Contest मे प्रतिभाग कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

हेल्पलाइन नम्बर- 181

FAQs

Rajasthan Jan Samman Video Contest कितने दिन चलेगी?

राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट 31 दिनो तक चलेगी।

राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की अन्तिम तिथि क्या है?

Rajasthan Jan Samman Video Contest की अन्तिम तिथि 06 अगस्त 2023 है।

Jan Samman Video Contest मे प्रथम पुरस्कार की राशी कितनी है?

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट मे प्रथम पुरस्कार की राशी एक लाख रूपेय है।

कौन नागरिक जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते है?

राज्य के वह वह नागरिक जिनकी आयु 13 वर्ष से अधिक है। एंव राजस्थान राज्य के मूल निवासी है। तो वह जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट मे भाग ले सकते है।

जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता को कहा पर अपलोड करना होता है?

वीडियो कॉन्टेस्ट को सोशल मीडिया एकाउंट जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर अपलोड करना होता है।

Leave a Comment