Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023: फ्री मोबाइल लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

Rajasthan Free Mobile Yojana List: राजस्थान सरकार द्वारा जन आधार कार्ड धारक और चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को राज्य सरकार द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे। Rajasthan Free Mobile Yojana के माध्यम से राज्य की 1.35 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। यह मोबाइल जल्द ही वितरित किए जाएंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट जारी की जाएगी। जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें मुफ्त मोबाइल मुहैया कराये जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा इस साल केवल 30 लाख महिलाओं को ही स्मार्टफोन दिए जाएंगे। और बाकी महिलाओं को स्मार्टफोन 2 सालों तक देने का काम किया जाएगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप जान सके कि इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।



राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2022

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल लिस्ट 2023 के तहत राज्य की 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को निशुल्क मोबाइल दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा दीया जाने वाले इस मोबाइल फोन में 3 साल तक के लिए फ्री इंटरनेट सेवा मैसेज और कॉलिंग की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। Rajasthan Free Mobile Yojana लिस्ट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रथम चरण में ही मुफ्त मोबाइल दिए जाएंगे। इसके पश्चात राज्य की महिलाओं को स्मार्टफोन मुहैया कराने की प्रक्रिया की जाएगी। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में सरकार द्वारा खुद ही जान आधार कार्ड धारक महिला और चिरंजीवी कार्ड धारक महिलाओं का नाम शामिल किया जाएगा। अब महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। इस योजना के संचालन के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान रखा गया है।

Rajasthan Free Tablet Yojana

Free Mobile Yojana List Key Highlights

योजना का नामराजस्थान फ्री मोबाइल योजना
शुभारंभ कियाराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यमहिलाओ को डिजिटल सेवा से जोड़ना
लाभार्थीराज्य की 1 करोड़ 35 लाख महिलाएं
राज्यराजस्थान
साल2023
अधिकारिक वेबसाइटchiranjeevi.rajasthan.gov.in

मोबाइल फोन में क्या-क्या दिया जाएगा

राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क मोबाइल फोन 3 साल के इंटरनेट सुविधा के साथ दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यह मोबाइल फोन सैमसंग, नोकिया और जिओ के होगे। यह मोबाइल टच स्क्रीन व दो सिम वाले होएंगे। मोबाइल में एक सिम सरकार द्वारा पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित कर सके कि जो मोबाइल फोन लाभार्थी को दिया जा रहा है उसका सही इस्तेमाल हो। इसके लिए फोन के प्राइमरी सिम बॉक्स को बंद करके रखा जाएगा और सेकेंडरी सिम में वही सिम काम करेगा जो एक्टिवेट करके दी जाएगी। कोई भी लाभार्थी इस फोन को नहीं बेच सकता है।

15 नवंबर 2022 से शुरू होगा मोबाइलों का वितरण

चिरंजीवी कार्डधारक और जनाधार कार्डधारक 1.35 करोड महिलाओं को प्रदेश सरकार दिवाली के बाद मोबाइल बांटना शुरू करेगी। हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 15 नवंबर के बाद फोन बांटे जाएंगे। सरकार द्वारा 70 हज़ार महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के लिए तैयार किया गया है। यह महिलाएं सहायता समूह की महिलाएं होगी। जिन्हें डिजिटल सखी का नाम दिया गया है। हर ग्राम पंचायत में चार चार महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा। जो फोन वितरण से लेकर उसके इस्तेमाल तक की जानकारी महिलाओं को उपलब्ध कराएगी। महिलाओं को मोबाइल से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह अपने आप ही मोबाइल में आयी दिक्कतों का सामना खुद कर सकेगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana List के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री स्माटफोन प्रदान किए जाएंगे।
  • यह मोबाइल टच स्क्रीन व दो सिम वाले हो गए।
  • स्माटफोन के साथ 3 साल तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी।
  • राजस्थान राज्य की 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को निशुल्क मोबाइल दिए जाएंगे।
  • महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान कर नहीं करना होगा।
  • मोबाइल के साथ 20 जीबी डाटा हर महीने 3 साल तक दिया जाएगा।

Back To Work Scheme

 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 में नाम चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थितिखोजें का ऑप्शन दिखाई देगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana List
  • आपको इस पेज अपना जनाधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने पिता का नाम, अपना नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
  • यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment